मंगलवार को गलती से भी न खरीदें ये चीजें, वरना जीवन में आ सकता है बड़ा संकट

मंगलवार का दिन भगवान हनुमान जी और मंगल ग्रह दोनों का प्रतीक माना जाता है. इस वजह से ज्योतिष और धर्म शास्त्रों में इस दिन कुछ खास नियमों का पालन करने की सलाह दी जाती है. खास तौर पर कुछ चीजें खरीदने से बचना चाहिए, ताकि मंगल दोष से बचा जा सके. आइए जानते हैं क्या खरीदें और क्या ना.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

नई दिल्ली: हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन भगवान हनुमान जी की पूजा और भक्ति के लिए सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है. इस दिन बजरंगबली के परम भक्त होने के साथ-साथ मंगल ग्रह की भी विशेष उपासना की जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मंगलवार को व्रत रखकर और विधि-विधान से पूजा करने से हनुमान जी अत्यंत प्रसन्न होते हैं तथा भक्त के जीवन से सभी संकट, दुख और शत्रु दूर हो जाते हैं.

मंगल ग्रह के प्रभाव 

मंगल ग्रह के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए इस दिन कुछ विशेष नियमों का पालन करना अत्यंत आवश्यक होता है. ज्योतिष शास्त्र और पुराणों में स्पष्ट रूप से उल्लेख है कि मंगलवार को कुछ वस्तुओं को खरीदने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे मंगल दोष बढ़ सकता है और जीवन में अशुभ प्रभाव पड़ सकता है. आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में जो मंगलवार के दिन बिल्कुल नहीं खरीदनी चाहिए.

मंगलवार के दिन न खरीदें ये चीजें

मंगलवार को काले रंग के कपड़े खरीदने से पूरी तरह परहेज करें. न केवल खरीदना, बल्कि इस दिन काले कपड़े पहनना भी अशुभ माना जाता है. इस दिन शीशे या कांच से बने किसी भी बर्तन या सामान की खरीदारी न करें. मान्यता है कि मंगलवार को शीशे का सामान खरीदने से धन-धान्य की हानि होती है और आर्थिक स्थिति कमजोर पड़ सकती है.

मंगलवार के दिन नई जमीन या भूखंड की खरीदारी बिल्कुल न करें. इसी तरह इस दिन भूमि पूजन या निर्माण संबंधी कोई कार्य भी शुरू नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से घर-परिवार में दरिद्रता और कष्ट का वास हो सकता है.मंगलवार को मांस, मदिरा, शराब जैसी तामसिक वस्तुओं की खरीदारी से दूर रहें. इनके अलावा प्याज और लहसुन का सेवन भी इस दिन वर्जित माना गया है.


Disclaimer: ये धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है, JBT इसकी पुष्टि नहीं करता.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag