जो डर गया, वो मर गया सलमान खान के पोस्ट ने एक बार फिर मचाई हलचल, जानें ऐसा क्यों लिखा

सलमान खान ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर जिम से एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह फिटनेस ट्रेनिंग करते नजर आ रहे हैं. तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, सलमान खान कर गया... हम्म, जो डर गया वो मर गया. जिसके बाद से सोशल मीडिया पर एक बार हलचल मच गई है.

calender

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में बने हुए है. बता दें, हाल ही में छात्रों से जुड़े मुद्दे पर अपनी राय रखने के बाद अब उन्होंने एक नया पोस्ट शेयर किया है, जिसको लेकर इंटरनेट पर चर्चा तेज हो गई है. बता दें, अभिनेता ने जिम में वर्कआउट करते हुए अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है. वहीं उस तस्वीर के साथ एक्टर ने ऐसा कैप्शन लिखा, जिस पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

'जो डर गया वह मर गया'

सलमान खान ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर जिम से एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह फिटनेस ट्रेनिंग करते नजर आ रहे हैं. तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "सलमान खान डर गया... हम्म, जो डर गया वो मर गया." पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं. एक तरफ जहां सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे एक्टर का मोटिवेशनल मैसेज बता रहे हैं. तो दूसरी और कुछ यूजर्स इसे एक्टर के हालिया बयानों से जोड़कर देख रहे हैं. 

छात्रों को लेकर उठाई आवाज 

इससे पहले सलमान खान ने देशभर में चल रहे छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर भी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने एक पोस्ट में छात्रों के प्रति सहानुभूति जताते हुए परीक्षा में गड़बड़ियों और पेपर लीक जैसे मामलों को गंभीर बताया था. उनके इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर व्यापक प्रतिक्रिया मिली और हजारों लोगों ने इसे शेयर व कमेंट किया।

सोनम वांगचुक से की थी ये अपील 

इसके बाद अभिनेता ने एक अन्य पोस्ट में छात्रों से शांतिपूर्ण तरीके से घर लौटने की अपील की थी. साथ ही, भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का जिक्र करते हुए उन्होंने स्वास्थ्य का ध्यान रखने और भोजन करने की सलाह भी दी थी. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा परीक्षा प्रणाली में सुधार और पेपर लीक के मामलों में सख्त कार्रवाई से जुड़े बयान का भी उल्लेख किया था. 

राखी सावंत ने किया कमेंट 

अब सलमान खान के ताजा पोस्ट पर भी फैंस लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें, एक्ट्रेस राखी सावंत ने कमेंट सेक्शन में भाई लिखकर अपनी प्रतिक्रिया दी. वहीं कई फैंस ने एक्टर के सपोर्ट में कमेंट करते हुए उन्हें भाईजान बताया और उनके अंदाज की तारीफ की. कुछ यूजर्स ने लिखा कि सलमान खान का हर पोस्ट सोशल मीडिया पर अलग चर्चा छेड़ देता है.

वर्क फ्रंट 

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों की तैयारियों में व्यस्त हैं. वह जल्द ही 'मातृभूमि' में नजर आएंगे, जो गलवान घाटी पर आधारित बताई जा रही है. इसके अलावा वह साउथ की फिल्म SVC63 की शूटिंग भी कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ एक्ट्रेस नयनतारा दिखाई देंगी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म अगले साल ईद के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है. First Updated : Saturday, 25 July 2026