Ganesh Chaturthi celeberation: बॉलीवुड के खान परिवार की सबसे बड़ी खासियत यही है कि यहां हर त्योहार पूरे सम्मान के साथ मनाया जाता है. खासतौर पर गणेश चतुर्थी, जिसे हर साल उनका परिवार बेहद धूमधाम से सेलिब्रेट करता है. सलमान की मां सलमा खान हिंदू धर्म की हैं, यही वजह है कि घर के सभी बच्चे– अरबाज, सोहेल, अलवीरा और अर्पिता, हिंदू परंपराओं का सम्मान करते हैं.
हाल ही में सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पूरा खान परिवार गणेश भगवान की आरती करता नजर आ रहा है. ये वीडियो उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा के घर का है. अर्पिता हर साल गणपति बप्पा को घर लाती हैं और पूरे परिवार के साथ मिलकर उनका स्वागत करती हैं. इस वीडियो में पिता सलीम खान से लेकर सलमान, अरबाज और बाकी सदस्य आरती करते हुए दिखे.
वीडियो में अरबाज खान को आरती करता देख लोगों को उनका एक पुराना वीडियो भी याद आ गया. कुछ समय पहले वायरल हुए इस वीडियो में अरबाज को मस्जिद की ओर तेजी से जाते हुए देखा गया था. दरअसल, वह शुक्रवार की नमाज के लिए भागते हुए पहुंचे थे क्योंकि नमाज शुरू हो चुकी थी और वे थोड़े लेट हो गए थे. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था.
अरबाज खान के इस बदले हुए अंदाज पर फैंस ने जमकर प्यार बरसाया. एक यूजर ने कमेंट किया- सही लाइफ पार्टनर मिलने से आदमी बदल सकता है. वहीं दूसरे ने लिखा- एक अच्छी औरत एक इंसान को अच्छी राह भी दिखा सकती है. कई लोगों ने 'माशाल्लाह' और 'दिल जीत लिया भाई' जैसे कमेंट्स कर उनकी तारीफ की.
कहा तो यह भी जाता है कि अरबाज अपने बेटे को नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद ले जाते हैं. इसके साथ ही, वे चाहते हैं कि घर के बच्चे हिंदू और मुस्लिम दोनों धर्मों की परंपराओं और संस्कारों से रूबरू हों.
First Updated : Thursday, 28 August 2025