Sam Bahadur Box Office Collection : फिल्म एनिमल का डटकर सामना कर रही है सैम बहादुर, जानें 14वें दिन का कलेक्शन

Sam Bahadur Box Office Collection : विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर रणबीर कपूर की फिल्म डटकर सामना कर रही है. फिल्म ने 14वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 64 करोड़ का कलेक्शन किया है.

Shweta Bharti
Edited By: Shweta Bharti

हाइलाइट

  • जानें 14वें दिन का कलेक्शन.
  • सैम बहादुर ले रही है एनिमल से टक्कर. 

Sam Bahadur Box Office Collection: सैम बहादुर एनिमल के साथ कड़ी टक्कर के बावजूद भी ठीक-ठाक कमाई कर रही है. बॉक्स ऑफिस पर 14वें दिन फिल्म ने कुछ खास कमाई नहीं की है. मेघना गुलजार के निर्देशक में बनी सैम बहादुर दुनियाभर में काफी सराहा जा रहा है. 

सैम बहादुर ले रही है एनिमल से टक्कर 

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल स्टाटर सैम बहादुर ने एनिमल के साथ कड़ी टक्कर के बावजूद भी ठीक–ठाक कमाई कर ली है. सैम बहादुर को दर्शकों ने फुल नंबर दे दिए हैं, एनिमल के साथ ब़ॉक्स ऑफिस क्लैश के चलते फिल्म को नुकसान होता हुआ नजर आ रहा है.

विक्की कौशल बेस्ट परफॉर्मेंस

हालांकि विक्की कौशल की फिल्म ने लोगों को दिलों को जीत लिया है, लेकिन एनिमल से वह काफी पीछे चल रही है. सोशल मीडिया पर विक्की कौशल परफॉर्मेंस ने यूजर्स का दिल जीत लिया है. लोगों का साफ मानना है कि विक्की कौशल के करियर की अब तक की बेस्ट परफॉर्मेंस है. बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म सैम बहादुर को फ्लॉप नहीं करार किया जा सकता है क्योंकि बेशक फिल्म ने अपार कमाई न की हो, फिर भी फिल्म का कलेक्शन 60 करोड़ के पार चला गया है. आइए जानें फिल्म का 41वें दिन का कलेक्शन? 

जानें 14वें दिन का कलेक्शन

फिल्म सैम बहादुर बॉक्स ऑफिस पर टिकने की पूरी कोशिश कर रही है. फिल्म ने 14वें दिन 1.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है जिसके बाद इंडिया बॉक्स ऑफिस नेट पर फिल्म की कुल कमाई 63.12 करोड़ के आसपास पहुंच गई है. सैम बहादुर में विक्की ने अपनी दमदार एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया है. फैंस को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में फिल्म अच्छी खासी कमाई कर सकती है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag