भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे आत्महत्या केस में समर सिंह गाजियाबाद से हुआ गिरफ्तार

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के आत्महत्या केस में पुलिस में आरोपी समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आज समर सिंह की कोर्ट में पेशी होगी।

calender

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में मुख्य आरोपी समर सिंह को उत्तर प्रदेस पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने समर सिंह को गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र से बीती रात हिरासत में लिया। गाजियाबाद के DCP निपुण अग्रवाल के अनुसार समर सिंह को चार्म्स क्रिस्टल सोसायटी राजनगर एक्सटेंशन से पकड़ा गया। इसके बाद उसे वाराणसी ले जाया जाएगा।

समर सिंह को आज उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की कोर्ट में पेश किया जाएगा। जहां से ट्रांजिट रिमांड लेगी और कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद पुलिस उसे वाराणसी लेकर आएगी। समर सिंह को अभी गाजियाबाद के नंदग्राम थाने में ही रखा गया है। आरोपी पिछले काफी समय से चार्म क्रिस्टल सोसाइटी में छुपा हुआ था। पुलिस उसकी तलाश में कई जगहों पर जांच कर रही थी। आकांक्षा की आत्महत्या के 11 दिन बार आरोपी समर सिंह आज गिरफ्तार हो चुका है।


आपको बता दें कि भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का शव सारनाथ के एक होटल में पंखे के सहारे लटकते हुए बीते 26 मार्च को मिला था। इस मामले में मृतक अभिनेत्री की मां मधु की तहरीर पर पुलिस ने आजमगढ़ निवासी समर सिंह व संजय सिंह के खिलाफ धारा 306 IPC के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था।


आकांक्षा दुबे की मां ने समर सिंह पर अभिनेत्री को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि समर सिंह आकांक्षा को बहुत प्रताड़ित करता था। समर सिंह चाहता था कि आकांक्षा सिर्फ उसके साथ ही काम करे और किसी के साथ नहीं। साथ में काम करने पर पैसा नहीं देता था। किसी दूसरे की फिल्म या गाने में काम करने पर मारता-पीटता था। कई बार जब आकांक्षा ने उससे अपने पैसे मांगे तो उसके साथ मारपीट भी की।
 

First Updated : Friday, 07 April 2023