शादी के दो साल बाद सुरभि ज्योति बनीं मां, बेटी के जन्म की खुशखबरी देते ही सोशल मीडिया पर छाईं एक्ट्रेस

सुरभि ज्योति और सुमित सूरी के घर बेटी का जन्म हुआ है, जिसकी जानकारी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट शेयर कर फैंस को दी. 38 साल की उम्र में मां बनीं नागिन फेम सुरभि की इस खुशखबरी के बाद फैंस और सेलेब्स उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं.

calender

नई दिल्ली: टेलीविजन की लोकप्रिय अभिनेत्री और ‘नागिन 3’ फेम सुरभि ज्योति के घर खुशियों ने दस्तक दी है. 38 साल की उम्र में सुरभि मां बन गई हैं और उन्होंने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है. अभिनेत्री ने यह खुशखबरी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ साझा की, जिसके बाद उन्हें बधाइयों का तांता लग गया.

सोशल मीडिया पर साझा की खुशखबरी

सुरभि ज्योति ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक खास पोस्ट शेयर करते हुए बेटी के जन्म की जानकारी दी. पोस्ट में लिखा था, “It's A Girl, 13 जून 2026. Love, Surbhi & Sumit.” इसके साथ उन्होंने भावुक संदेश भी लिखा कि उनकी बेटी के आने से उनका जीवन प्यार और आभार से भर गया है.

जैसे ही यह पोस्ट सामने आई, फैंस और मनोरंजन जगत के सितारों ने उन्हें शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया. कई लोगों ने इसे उनके जीवन का सबसे खूबसूरत पल बताया.

फैंस ने दी ढेरों बधाइयां

सुरभि की पोस्ट पर फैंस ने जमकर प्यार बरसाया. किसी ने लिखा, “नागरानी बेला के घर लक्ष्मी आई है”, तो किसी ने उन्हें नई जिंदगी की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं. सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है.

टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय स्टार हैं सुरभि

सुरभि ज्योति ने अपने अभिनय करियर में कई यादगार किरदार निभाए हैं. उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता टीवी शो ‘कुबूल है’ में जोया के किरदार से मिली. इसके बाद उन्होंने ‘नागिन 3’ में बेला का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाई. इस भूमिका ने उन्हें टीवी की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में शामिल कर दिया.

शादी के दो साल बाद मिली खुशखबरी

सुरभि ज्योति ने अक्टूबर 2024 में अपने लंबे समय के दोस्त और अभिनेता सुमित सूरी के साथ शादी की थी. दोनों ने उत्तराखंड में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह किया था. इसी साल फरवरी में कपल ने अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी फैंस को दी थी. अब बेटी के जन्म के साथ सुरभि और सुमित के जीवन का नया अध्याय शुरू हो गया है.

फैंस भी इस खुशखबरी से बेहद उत्साहित हैं और दोनों को माता-पिता बनने की शुभकामनाएं दे रहे हैं. सुरभि की यह खुशखबरी उनके चाहने वालों के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है. First Updated : Sunday, 14 June 2026