अतीक और अशरफ की हत्या पर स्वरा भास्कर ने ट्वीट कर कहीं ये बात..

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपनी बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। अब उन्होंने पूर्व सांसद अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ की हत्या पर प्रतिक्रिया दी है।

Saurabh Dwivedi

हाइलाइट

  • अतीक और अशरफ की हत्या पर स्वरा भास्कर ने ट्वीट कर कहीं ये बात.

फिलहाल तो चारों तरफ उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी पूर्व विधायक अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या का मामला सुर्खियों में बना हुआ है। दरअसल, शनिवार को तीन लोगों ने मिलकर दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी। यह केस प्रयागराज मेडिकल कॉलेज के पास हुआ। अब ये मामला हर तरफ काफी चर्चा में बना हुआ है। वहीं अब इसपर बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने ट्वीट कर विरोध जताया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपनी बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर कई मुद्दों पर लोगों के सामने अपनी राय रखती नजर आती हैं। अब उन्होंने पूर्व सांसद अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ की हत्या पर प्रतिक्रिया दी है।

स्वरा ने ट्वीट किया, ''अतिरिक्त न्यायिक हत्याएं या मुठभेड़ खुशी की बात नहीं है। यह अराजकता के लक्षण दिखाता है। यह संकेत है कि राज्य एजेंसियों की विश्वसनीयता समाप्त हो गई है, क्योंकि वे अपराधियों की तरह काम कर रहे हैं या उन्हें सक्षम कर रहे हैं। यह मजबूत शासन नहीं, यह अराजकता है।''

उनका ये ट्वीट काफी चर्चा में है और लोग इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।
 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो