नई दिल्ली: तमिलनाडु के CM और एक्टर विजय की आखिरी फिल्म 'जना नायकन' को लेकर बड़ी अपडेट आई है। फिल्म के UK डिस्ट्रीब्यूटर ने 12 जुलाई 2026 को कन्फर्म किया कि ये फिल्म 24 जुलाई को ब्रिटेन के सिनेमाघरों में अपने पूरे वर्शन में रिलीज़ होगी। यानी दर्शक इसे बिना किसी कट के देख पाएंगे। इस ऐलान के बाद विजय के फैंस में एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई है। फिल्म H विनोथ के डायरेक्शन में बनी है और इसे एक तमिल एक्शन थ्रिलर के तौर पर प्रमोट किया जा रहा है।
अहिंसा एंटरटेनमेंट ने X पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए जानकारी दी। पोस्ट में लिखा था, "तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री C जोसेफ विजय। Jana Nayagan UK सिनेमाघरों में 24 जुलाई को - बिना किसी कट के, 15-रेटेड। सारा एक्शन, सारा मास अपील, थलापति का सारा क्रेज़, ठीक वैसे ही जैसा इसे दिखाया जाना था। एक आखिरी बार।"
डिस्ट्रीब्यूटर ने साफ किया कि UK में फिल्म को BBFC से 15 सर्टिफिकेट मिला है और इसे कोई सीन नहीं काटा गया है। फैंस इसे "थलापति की आखिरी सिनेमाई पेशकश" के तौर पर देख रहे हैं।
वहीं भारत में फिल्म को लेकर सेंसर का काम भी पूरा हो चुका है। KVN प्रोडक्शंस ने शनिवार को बताया कि 'जना नायकन' को CBFC से 'A' सर्टिफिकेट मिल गया है। प्रोडक्शन हाउस ने सोशल मीडिया पर लिखा, "जल्द ही सिनेमाघरों में मिलते हैं दोस्तों।" CBFC के मुताबिक फिल्म का रनटाइम 183 मिनट 11 सेकंड है, यानी लगभग 3 घंटे 3 मिनट। हालांकि मेकर्स ने अभी तक भारत में रिलीज़ की तारीख घोषित नहीं की है।
'जना नायकन' को KVN प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में विजय के साथ पूजा हेगड़े, ममिता बैजू लीड रोल में हैं। विलेन के रोल में गौतम वासुदेव मेनन और बॉबी देओल नजर आएंगे।
H विनोथ के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म एक्शन, पॉलिटिक्स और मास एलिमेंट्स का मिक्स बताई जा रही है। विजय के राजनीति में एंट्री के बाद ये उनकी आखिरी फिल्म मानी जा रही है, इसलिए फैंस के लिए इसका महत्व और बढ़ गया है।
UK में बिना कट रिलीज़ की खबर से साफ है कि मेकर्स फिल्म के ओरिजिनल वर्शन को ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंचाना चाहते हैं। अब सबकी नजरें भारत की रिलीज़ डेट पर टिकी हैं। First Updated : Sunday, 12 July 2026