आयरन की कमी दूर करने वाले बेस्ट फूड, कभी नहीं होगी शरीर में खून की कमी

शरीर में आयरन की कमी होने पर एनीमिया हो जाता है. शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी दूर करने के लिए आयरन युक्त फूड का सेवन करना चाहिए।

Vineeta Vashisth
Vineeta Vashisth
अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि शरीर में खून की कमी हो गई। शरीर में खून की कमी दरअसल आयरन डेफिशिएंसी के चलते होती है। अगर शरीर में आयरन की कमी है तो लाल रक्त कोशिकाएं में हीमोग्लोबिन कम हो जाता है और शरीर एनीमिया का शिकार हो जाता है। एनीमिया एक मेडिकल कंडीशन है जिसके चलते शरीर में बहुत सारी बीमारियां घर कर लेती हैं। इसलिए शरीर में आयरन की कमी नहीं होने देनी चाहिए। आयरन की कमी दूर करने के लिए डॉक्टर और हेल्थ एक्सपर्ट कई सुपरफूड की सलाह देते हैं, जिन्हें खाने से शरीर में आयरन का पोषण मिलेगा और खून की कमी दूर हो जाएगी। 
 
चलिए जानते हैं किन फूड्स को खाकर शरीर में आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है। 
 
1- किशमिश - रोज एक मुट्ठी किशमिश  खाने से हीमोग्लोबिन बढ़ता है और शरीर में आयरन की कमी दूर होती है।
2- चुकंदर  - ये हीमोग्लोबिन का एक अच्छा सोर्स है। इसका जूस, सलाद या सब्जी खाने  से शरीर में आयरन बढ़ता है।  
3- खट्टे फल - आंवला, जामुन, संतरा, अनार, कीवी फ्रूट, अनानाास, अमरूद, पपीता, खरबूजा, अंगूर, कीनू आदि शामिल करें
4- पिस्ता और काजू- सूखे मेवे की बात करें तो पिस्ता औऱ काजू में भी भरपूर आयरन होता है, इसलिए इनका सेवन करें।
5- सेब - डॉक्टर भी रोज एक सेब खाने की सलाह देते हैं। सेब का सेवन करने से हीमोग्लोबिन बढ़ता है और खून की कमी दूर होती है।
6- कद्दू के बीज - दस ग्राम कद्दू के बीज में 0।9 ग्राम आयरन होता है। इसलिए कद्दू के बीज खाएं। 
7- सफेद और काले तिल - महज नौ ग्राम तिल में 2।0 ग्राम आयरन होता है। इसलिए रोज काले या सफेद तिल का सेवन करें। 
8- बीन्स - राजमा, काबुली चना, सोयाबीन, काली सेम, मूंग औऱ मसूर की दाल आदि में खूब आयरन होता है, इनको खूब खाएं।
9- पालक - 160 ग्राम पालक में 3 से 6 ग्राम आयरन होता है। इसलिए पालक को डाइट में शामिल करें
10- हरी मटर - हरी मटर में भी भरपूर आयरन होता है। इसलिए इसे सब्जी या सलाद में शामिल करें या इसका सूप पिएं।
calender
31 January 2023, 05:00 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो