Adani Group controversy : सोमवार को देश में LIC और SBI दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

6 फरवरी को कांग्रेस देशभर के जिलों में LIC और SBI दफ्तरों के बाहर आंदोलन करेगी।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

बिजनेसमैन गौतम अडानी और उनकी कंपनियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। कांग्रेस अडानी ग्रुप के खिलाफ देशभर के जिलों में LIC और SBI दफ्तरों के बाहर आंदोलन करेगी। अमेरिका रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर को लेकर एक रिपोर्ट जारी की जिसके बाद देश में बवाल मच गया। इस हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार कारोबारी गौतम अडानी की कंपनियों के शेयरों में तेजी से गिरावट आ रही है।

देश में इस मामले की चर्चा जोरो पर हो रही है। अब गौतम अडानी की परेशानी बढ़ने वाली है। कांग्रेस पार्टी ने अडानी ग्रुप विवाद के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन करने का ऐलान किया है। कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल के अनुसार पार्टी ने फैसला लिया है कि वो अडानी ग्रुप के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन करेगी। उसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार आम लोगों के पैसे को उपयोग अपने दोस्तों की मदद के लिए कर रही है।

आपको बता दें कि 6 फरवरी को कांग्रेस देशभर के जिलों में LIC और SBI दफ्तरों के बाहर आंदोलन करेगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी अडानी ग्रुप के खिलाफ हमेशा हमलावर रहते हैं। राहुल गांधी अकसर अडानी ग्रुप पर सवाल उठाते नजर आते हैं। अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर में गिरावट के खुलासे के बाद महाराष्ट्र कांग्रेस पार्टी ने अडानी ग्रुप से धारावी रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट को वापस लेने के लिए सरकार से मांग की है।

आपको बता दें कि कांग्रेस ने धमकी दी है कि अडानी ग्रुप का वही हाल होगा जो सहारा ग्रुप का हुआ था। साल 2022 के आखिरी तक गौतम अडानी दुनियाभर के अमीरों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए थे लेकिन साल 2023 के पहले ही महीने में वे 21वें नंबर पर आ गए है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, अब गौतम अडानी की नेटवर्थ 61.3 अरब डॉलर ही रह गई है जो साल 2022 के अंत तक 218 अरब डॉलर हो गई थी।

अडानी ग्रुप की कंपनियों का मार्केट कैप 107 अरब डॉलर घट गया है। इतना ही नहीं अब गौतम अडानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति भी नहीं रहे है बल्कि अब एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति एक बार फिर से मुकेश अंबानी हो गए है।

calender
03 February 2023, 04:23 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो