त्रिपुरा में PM मोदी विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए बोले - 'फिर एक बार, डबल इंजन की सरकार'!

त्रिपुरा में हो रहे 12 फरवरी को चुनाव के देखते हुए सभी पार्टियो ने चुनावी प्रचार प्रसार तेजी से करना शुरू कर दिया है। आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धलाई के अंबासा पहुंचे है जहां वे विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे। इस दौरान त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा भी उपस्थित हैं।

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

त्रिपुरा में हो रहे 12 फरवरी को चुनाव के देखते हुए सभी पार्टियो ने चुनावी प्रचार प्रसार तेजी से करना शुरू कर दिया है। आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धलाई के अंबासा पहुंचे है जहां वे विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे। इस दौरान त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा भी उपस्थित हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि त्रिपुरा चुनाव की मेरी यह पहली जनसभा है और यहां मैं देख रहा हूं कि इतनी बड़ी संख्या में, जहां तक मेरी नजर जा रही है... लोग ही लोग नजर आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मैं आपका हृदय से बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं। ये खुशी और उत्साह सही मायने में बताता है कि विकास का ये डबल इंजन रुकने वाला नहीं है. सभी दिशाओं से मजबूत आवाजें हैं 'फिर एक बार, डबल इंजन की सरकार'! अब त्रिपुरा की पहचान हिंसा और पिछड़ापन नहीं है। त्रिपुरा में पहले एक ही पार्टी को झंडा फहराने की इजाजत थी लेकिन आज भाजपा सरकार ने त्रिपुरा को डर, भय और हिंसा से मुक्ति दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहले त्रिपुरा में एक ही शब्द सुनने को मिलता था 'चंदा'। इन्होंने तीन दशक तक चंदे के नाम पर लोगों को लूटने का लाइसेंस देकर रखा था। हमने त्रिपुरा के लोगों को चंदा-चंदा करने वालों से मुक्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि  त्रिपुरा के गरीबों, युवाओं, माताओं-बहनों, जनजातियों के लिए पार्टी ने नए लक्ष्य तय किए और पार्टी ने उन्हें पूरा करने का संकल्प लिया है... त्रिपुरा के लोगों को याद रखना है आपके एक वोट की शक्ति से त्रिपुरा वामपंथ के कुशासन से मुक्त हुआ है।

पीएम मोदी ने कहा कि त्रिपुरा पर मां त्रिपुर सुंदरी का आशीर्वाद है। हमारी सरकार त्रिपुरा को त्रि-शक्ति से बढ़ा रही है, वो शक्ति है- आवास, आरोग्य और आमदनी। आवास, आरोग्य और आमदनी त्रिपुरा के लोगों का जीवन आसान बना रही है। पहले त्रिपुरा के पुलिस स्टेशनों पर सीपीएम कैडर का कब्जा था, लेकिन अब भाजपा के शासन में राज्य में कानून का राज है। अब राज्य में महिला सशक्तिकरण है और लोगों के लिए जीवनयापन करना आसान हो गया है।

calender
11 February 2023, 01:39 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो