दूसरी बार सीएम बनने के बाद योगी आदित्यनाथ आज जाएंगे अयोध्या

योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद आज पहली बार अयोध्या जाएंगे।अयोध्या पहुंच कर वह रामलला के दर्शन करेंगे।

Janbhawana Times

योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद आज पहली बार अयोध्या जाएंगे।अयोध्या पहुंच कर वह रामलला के दर्शन करेंगे।

सूबे में लगातार दूसरी बार सीएम पद की शपथ ग्रहण करने के बाद योगी आदित्यनाथ आज दोपहर 2 बजे तक अयोध्या पहुंचेंगे।मिली जानकारी के अनुसार सीएम अयोध्या मंदिर के निर्माण की प्रगति का जायज़ा लेंगे।

बता दें कि दोबारा सीएम बनने के बाद उनका यह पहला दौरा होगा। इससे पहले के अपने कार्यकाल में वह 40 बार से अधिक बार अलग-अलग मौकों पर अयोध्या जा चुके हैं।खबर हैं कि दूसरी बार सीएम पद संभालने के बाद योगी आदित्यनाथ राम मंदिर जाकर पूजा -अर्चना कर सकते है।वहीं प्रशासन उनके अयोध्या आगमन के लिए तैयारियों में जुटा हुआ हैं।

इसी बीच बता दें कि राम मंदिर के निर्माण का काम बहुत तेजी से चल रहा हैं। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुताबिक दिसंबर 2023 में दर्शनार्थियों के लिए राम मंदिर को खोलने की दिशा में तेजी से काम आगे बढ़ रहा हैं।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag