score Card

एयर इंडिया विमान के इंजन में लगी आग, हादसे में सभी यात्री सुरक्षित

शुक्रवार की सबुह एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट अबू धाबी से केरल आने को लौट रही थी। विमान के इंजन में अचानक आग लगने कारण उसे वापस अबू धाबी लैंड किया गया।

देश में विमान हादसे बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन फ्लाइट में किसी न किसी कारण से हादसे की खबरें देखने को मिलती है। शुक्रवार की सबुह एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट अबू धाबी से केरल आने को लौट रही थी। विमान के इंजन में अचानक आग लगने कारण उसे वापस अबू धाबी लैंड किया गया। हादसे से वक्त फ्लाइट में 184 पैसेंजर्स सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित है हादसे में किसी तरह का जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

DGCA का बयान

फ्लाइट पर DGCA ने बयान दिया। उन्होंने जानकारी दी है कि एयर इंडिया एक्सप्रेस के इसका फ्लाइट नंबर IX 348 है। जिसे ऑपरेट किया जा रहा था, उसके इंजन नंबर-1 में आग लग गई थी। जिसके कारण विमान की अबू धाबी में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। आपको बता दें कि VT-AYC नंबर से रजिस्टर्ड विमान में जिस समय आग लगी, उस समय वह 1000 फीट की ऊंचाई पर था।

तकनीकी खराबी से हुआ हादसा

फ्लाइट में तकनीकी खराबी है इसकी जानकारी पायलट को नहीं थी। इसके सुबह केरल के कालीकट के लिए उड़ान भरी थी उस समय पायलट ने इस पर ध्यान नहीं दिया। बाद में आग लगने के बाद इसे सूचना मिलने पर इसे अबू धाबी लैंड किया गया। आपके बता दें कि 4 दिन पहले लखनऊ से कोलकाता जा रही एयर एशिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

पहले भी हुई ऐसी दिक्कतें

2 फरवरी को लोकसभा सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने इसकी जानकारी दी कि साल 2022 में इंडिया की 546 फ्लाइट्स में उड़ान के समय तकनीकी खराबी थी। इसके अलावा इंडियो एयरलाइंस के विमान में इस तरह के हादसे सामने आए हैं। 256 बार इंडिगो एयरलाइंस के विमान के साथ ऐसी दिक्कतें आईं। स्पाइसजेट के विमान में 143 बार और विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट में 97 बार तकनीकी खराबी सामने आई।

calender
03 February 2023, 12:24 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag