विवादों के बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री सोलंकी ने की सक्रिय राजनीति से विराम लेने की घोषणा

अपने वैवाहिक जीवन के विवादों को लेकर सुर्ख़ियों में चल रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भरत सिंह सोलंकी ने आज कहा कि वह कुछ समय के लिए सक्रिय राजनीति से विराम ले रहे हैं।

Janbhawana Times

अपने वैवाहिक जीवन के विवादों को लेकर सुर्ख़ियों में चल रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भरत सिंह सोलंकी ने आज कहा कि वह कुछ समय के लिए सक्रिय राजनीति से विराम ले रहे हैं।

गुजरात के दिग्गज पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय माधव सिंह सोलंकी के बेटे भरतसिंह सोलंकी को हाल में कथित तौर पर उनकी पत्नी रेशमा सोलंकी ने उनकी प्रेमिका के घर पर जाते समय पकड़ा था। सोलंकी के गृह नगर आनंद की इस कथित घटना का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ था। वहीं भरत सिंह सोलंकी ने कहा कि वह अपनी पहली पत्नी से, जो उन्हें केवल बदनाम करने का प्रयास कर रही हैं, उससे तलाक़ मिलने की राह देख रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी की रुचि केवल उनकी धन-संपत्ति में है। जब वह कोरोना के चलते गंभीर रूप से बीमार थे तो वह यह सोच रही थी की उनकी मौत हो जाए। उन्होंने कहा कि उनका उनकी पत्नी के साथ 15 साल से कोई संबंध नहीं है।

हालांकि वैवाहिक विवाद हर जगह होते हैं पर वह अपने घर के मामले में सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहना चाहते थे। अब वह विवश होकर इस पर चर्चा कर रहे हैं। वह 1992 से राजनीति में हैं और केंद्रीय मंत्री से लेकर पार्टी के प्रदेश प्रमुख तक रहे हैं। अब उनके विरोधी निजी बातों को उछाल कर उनका 30 साल का राजनीतिक जीवन समाप्त करने की साज़िश कर रहे हैं। सोलंकी ने आगे कहा कि वह उक्त युवती के घर आइसक्रीम खाने गए थे, पर बात का बतंगड़ बना दिया गया।

गौरतलब है कि इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के पूर्व सोलंकी के सत्तारूढ़ भाजपा का दामन थामने की भी अटकलें लगाई जा रही थीं।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag