भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ऐतिहासिक बेलूर मठ में की आराधना

दो दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल पहुंचे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को ऐतिहासिक बेलूर मठ में पूजा अर्चना की है। उन्होंने यहां स्वामी विवेकानंद और

Janbhawana Times
Janbhawana Times

दो दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल पहुंचे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को ऐतिहासिक बेलूर मठ में पूजा अर्चना की है। उन्होंने यहां स्वामी विवेकानंद और उनके गुरु स्वामी रामकृष्ण परमहंस की प्रतिमाओं पर शीश नवाया और यहां मौजूद पुजारियों और सन्यासियों के साथ मठ का भ्रमण भी किया है। गुरुवार को दिन की शुरुआत नड्डा ने बेलूरमठ दौरे के साथ की है। 

यहां उनके साथ पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। पूजा पाठ के बाद कुछ देर तक उन्होंने बेलूर मठ में समय बिताया और यहां रामकृष्ण मिशन के संतो से बात की। उल्लेखनीय है कि बंगाल दौरे के पहले दिन बुधवार को भाजपा अध्यक्ष ने प्रदेश नेताओं के साथ बैठक कर आश्वस्त किया था कि बंगाल भाजपा के संघर्ष में केंद्रीय नेतृत्व मजबूती से खड़ा है। साथ ही उन्होंने बंगाल में सरकार गठन का दावा भी किया है।

calender
09 June 2022, 06:54 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो