2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा 50 सीटों पर सिमट जाएगी : नीतीश कुमार

प्रदेश जदयू के राज्य कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने कहा कि वर्ष-2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा 50 सीटों पर सिमट जाएगी, अगर सभी विपक्षी दल मिलकर चुनाव लड़ें और मैं इसी अभियान में लगा हुआ हुं।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

पटना। प्रदेश जदयू के राज्य कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने कहा कि वर्ष-2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा 50 सीटों पर सिमट जाएगी, अगर सभी विपक्षी दल मिलकर चुनाव लड़ें और मैं इसी अभियान में लगा हुआ हुं। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग प्रदेश में सांप्रदायिक एवं सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का कार्य करेंगे, हम सभी को पंचायत स्तर तक पूरी सावधानी बरतनी है।

साथ ही माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव वर्ष-2020 में भाजपा के षडयंत्र से हमारी सीटें कम हो गयी, मैं स्वंय मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहता था पर उनके आग्रह पर तैयार हो गया, क्योंकि शुरू से ही बिहार का विकास मेरी प्राथमिकता रही है। वर्ष-2005 में मुझे बिहार की सेवा करने का मौका मिलने के बाद से शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और पानी हर क्षेत्र में तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन-जाति, पिछड़े-अतिपिछड़े, अल्पसंख्यक वर्गों के कल्याण, महिला सशक्तीकरण व आर्थिक दृष्टि से कमजोर अगड़ी जातियाँ, सबके लिए प्रभावकारी कार्य किये गए हैं। सर्वप्रथम बिहार में लागू साइकिल और पोशाक योजना का अनुकरण आज दूसरे राज्य भी कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने आगे कहा कि हमलोगों ने पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकायों में तथा प्राथमिक शिक्षकों की बहाली में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया। पुलिस की बहाली एवं अन्य सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया गया। ग्रामीण महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने के उद्देश्य से स्वयं सहायता समूह का गठन जीविका के नाम से हुआ, बाद में इस योजना को केन्द्र ने श्आजीविकाश् के नाम से शुरू किया। हर घर बिजली पहुँचाने का काम वर्ष-2018 में पूरा कर लिया गया। हमलोग समाज सुधार अभियान के तहत बाल-विवाह एवं दहेज-प्रथा के उन्मूलन एवं नशा-मुक्ति के लिए निरन्तर अभियान चला रहे हैं।

अगले वर्ष हम राष्ट्रीय पार्टी बनेगें : राजीव रंजन सिंह

प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में हुयी राज्य कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुये पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद श्री राजीव रंजन सिंह ‘‘ललन’’ ने कहा कि हमारी पार्टी तीन राज्यों में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल है, अगले वर्ष हम राष्ट्रीय पार्टी बन जायेंगे। भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्हांने कहा कि भाजपा ने मणिपुर में पुनः हमारे 5 विधायकों को तोडकर अपने चरित्र का परिचय दिया है। आने वाले समय में जदयू इसका माकूल जवाब देगी।

वहीं संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह विधान पार्षद श्री उपेन्द्र कुशवाहा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा हमारे दल को लगातार तोड़ने का प्रयास करती रही है। वर्ष-2024 में जदयू उन्हें हासिये पर लाने का काम करेगी। बिहार सरकार के मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी ने भी बैठक को संबोधित किया। पार्टी के प्रदेश महासचिव मृत्युंजय कुमार सिंह ने विगत वर्ष में पार्टी द्वारा किये गए कार्यों का प्रतिवेदन प्रदेष कार्यकारिणी के समक्ष रखा। प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक श्री मंजीत सिंह ने राजनैतिक प्रस्ताव को प्रस्तुत किया, जिसका समर्थन अनुसूचित जाती प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री, श्री संतोष कुमार निराला ने किया।

प्रस्ताव के समर्थन में माननीय मंत्री श्री संजय झा, माननीय मंत्री श्री अशोक चौधरी, विधायक श्री अजय चौधरी, पूर्व सांसद श्री मंगनी लाल मंडल, पूर्व स0वि0प0 मौलाना गुलाम रसूल बलियावी, प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री श्री लक्ष्मेश्वर राय, पूर्व मंत्री श्रीमती रंजू गीता व जिलाध्यक्ष श्री सियाशरण ठाकुर सहित कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों ने भी अपनी बातों को रखा। प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ। (प्रस्ताव की प्रति संलग्न है) उक्त बैठक में बिहार के मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण, राष्ट्रीय पदाधिकारीगण पूर्व सांसदगण, पूर्व विधायकगण सहित राज्य कार्यकारिणी के सभी सदस्यगण उपस्थित रहें।

calender
03 September 2022, 07:57 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो