अग्नि-5 मिसाइल से घबरा उठा चीन, जानिए क्या है असल वजह....

भारत ने अपनी सबसे खतरनाक मिसाइल अग्नि-5 का परीक्षण करने का ऐलान किया है

Saurabh Dwivedi

भारत और चीन के बीच बढ़ती तनातनी के बीच अब विश्व नजरें भी इसी मुद्दे पर टिकी हुई हैं। इस बीच भारत ने अपनी सबसे खतरनाक मिसाइल अग्नि-5 का परीक्षण करने का ऐलान कर दिया है। जिसके बाद भारत ने चीन की टेंशन को भी बढ़ा दी है। भारत ने नोटिस जारी करके बताया की इस मिसाइल का परीक्षण आज या कल (15 से 16 दिसंबर) के बीच हो सकता है। 

भारत की अग्नि-5 दुश्मनों के लिए कितनी घातक साबित हो सकती है इसके बारे में नई जानकारी सामने आई है। इसकी लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली ये बैलस्टिक मिसाइल है। 5,000 किलोमीटर तक ये टारगेट को मारने में सक्षम है। इसकी रेंज में पूरा चीन आ सकता है। इसके अलावा अफ्रीका और यूरोप के कुछ हिस्से भी इसकी जद में आते हैं।

परमाणु क्षमता से लैस अग्नि-5 मिसाइल 1500 किलो वॉरहेड ले जाने में भी सक्षम है। 29401 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ये दुश्मन पर वार कर सकती है। अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, चीन, फ्रांस, इजरायल और उत्तर कोरिया के बाद इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल रखने वाला भारत आठवां देश है। अग्नि I, II, III और IV पहले ही सेना में कमीशन किए जा चुके हैं।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो