दिल्ली के लाल किले से राहुल गांधी बोले-देश में मोदी सरकार नहीं, बल्कि अंबानी -अडानी की सरकार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) आज शनिवार को दिल्ली में प्रवेश कर गई। बता दें कि यात्रा के दिल्ली पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के हजारों कार्यकर्ताओं ने इसका जोरदार स्वागत किया। इससे पहले हरियाणा में राहुल गांधी ने एक बा

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) आज शनिवार को दिल्ली में प्रवेश कर गई। बता दें कि यात्रा के दिल्ली पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के हजारों कार्यकर्ताओं ने इसका जोरदार स्वागत किया। इससे पहले हरियाणा में राहुल गांधी ने एक बार फिर बीजेपी और आरएसएस पर हमला बोला और कहा कि इन संगठनों के लोग डर और नफरत फैलाते हैं। इस यात्रा में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी व उनकी बहन प्रियंका गांधी ,रॉबर्ट वा़ड्रा और कमल हसन भी शामिल हुए है।

 

राहुल गांधी ने सुबह राम दरबार दर्शन किए तो दोपहर हजरत निजामूद्दीन की दरगाह पर जाकर माथा टेका और दुआ मांगी। भारत जो़ड़ो यात्रा मथुरा रोड़ इंडिया गेट और आईटीओ से होते हुए लाल किला पहुंच गई है। आपको बता दे कि राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा के लिए विपक्षी दल को भी न्योता दिया है।

दिल्ली के लाल किला से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ' भारत जोड़ो यात्रा से BJP डर गई है इसलिए कोरोना का बहाना हो रहा है।PM ने स्वास्थ्य मंत्री को कहा कि देश में कोरोना बढ़ रहा है इसका प्रचार करो। प्रचार करके PM संसद में मास्क लगाकर आए और मैंने उन्हें बाहर देखा जहां वे बिना मास्क के थे।'

 

लाल किले से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि 'पूरा देश जानता है कि ये नरेंद्र मोदी की सरकार नहीं, अंबानी अडानी की सरकार है। मैं 2,800 किमी चला, मुझे कहीं भी नफरत या हिंसा नहीं दिखी मगर मैं जब भी न्यूज चैनल खोलता हूं तो हमेशा नफरत-हिंसा दिखाई देती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ये आपका ध्यान इधर से उधर लेकर जाना चाहते हैं। जो सच्चे मुद्दे हैं उस पर आपका ध्यान गलती से भी नहीं चला जाए।'

 

साथ ही उन्होने आगे कहा कि 'अगर इस देश को कोई रोजगार दे सकता है तो वो किसान और छोटे व्यापारी दे सकते हैं क्योंकि ये देश में लाखों हैं। ये लोग 24 घंटे लगे रहते हैं। इनके लिए बैंक के दरवाजे बंद रहते हैं। हिंदुस्तान के 2-3 अरबपतियों को 1 लाख करोड़, 2 लाख करोड़, 3 लाख करोड़ आसानी से दे दिया जाता है मगर ये(किसान और छोटे व्यापारी) बैंक के सामने जाते हैं तो इनको धकेलकर निकला दिया जाता है।'

सोर्स- ट्विटर/ ANI

इसे भी पढ़े..............

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली पहुंची, कार्यकर्ताओं में जोश, सोनिया - प्रियंका भी यात्रा में शामिल

calender
24 December 2022, 05:43 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो