नहीं रहे कांग्रेस सांसद संतोख सिंह, राहुल गांधी की पदयात्रा के दौरान आया हार्ट अटैक

संतोख सिंह भारत जोड़ो में शामिल हुए थे चलते-चलते अचानक उनकी हालत बिगड़ने लगी। उन्होंने हार्ट अटैक आया आनन-फानन में उन्हें फगवाड़ा के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टन ने उन्हें मृत घोषित कर दिया

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों पंजाब में पहुंची हुई है। आज सुबह 7 बजे कांग्रेस की ये यात्रा लुधियाना के लोडोवाल से शुरू हुई थी। यात्रा के शुरू होने के कुछ देर बात ही एक ऐसी घटना घटी जिससे भारत जोड़ो यात्रा को रोकना पड़ा। दरअसल जालंधर से कांग्रेस सासंद संतोख सिंह का सुबह करीब साढ़े 9 बजे निधन हो गया।

आपको बता दें कि संतोख सिंह भारत जोड़ो में शामिल हुए थे चलते-चलते अचानक उनकी हालत बिगड़ने लगी। उन्होंने हार्ट अटैक आया आनन-फानन में उन्हें फगवाड़ा के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टन ने उन्हें मृत घोषित कर दिया

भारत जोड़ो यात्रा पर लगी रोक

राहुल गांधी ने इस घटना के बाद भारत जोड़ो यात्रा पर रोक लगा दी है। आपको बता दें कि यात्रा सुबह 10 बजे जालंधर के गोराया पहुंचने वाली थी।, जहां लंच के लिए यात्रा रूकती। शाम को यात्रा फिर से शुरू होने वाली थी। राहुल की पदयात्रा को कपूरथला में कोनिका रिसोर्ट के पास मेहत गांव में रूकना था।

सीएम मान ने जताया दुख

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत ने संतोख सिंह चौधरी के निधन पर ट्वीट दुख जताया है। उन्होंने लिखा, संतोख सिंह की असामयिक निधन से बेहद दुखी हू. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर ने जताया दुख

पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी ट्वीट कर संतोख सिंह चौधरी के निधान पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा संतोख सिंह के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। वाहेगुरु जी दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें।

कल उनके गांव में होगा अंतिम संस्कार

कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन पर पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार कल उनके गांव में होगा। राहुल गांधी को जैसे ही पता चला उन्होंने यात्रा बंद की और जहां उनको दोपहर में रुकना था वे वहां चले गए थे। यह दुखद घटना है और उनके परिवार के साथ सहानुभूति है।

खबरें और भी हैं...

मध्य प्रदेश में कल होगा शरद यादव का अंतिम संस्कार

calender
14 January 2023, 11:06 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो