कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां का इटली में निधन

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां का बीते 27 अगस्त को इटली में निधन हो गया और मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। पार्टी महासचिव जयराम रमेश

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां का बीते 27 अगस्त को इटली में निधन हो गया और मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।

 

रमेश ने कहा, ‘‘सोनिया गांधी जी की मां श्रीमती पाओला मायनो का 27 अगस्त (शनिवार) को इटली में उनके आवास पर निधन हो गया। कल अंतिम संस्कार हुआ।’’ उल्लेखनीय है कि सोनिया गांधी चिकित्सा जांच के लिए इस समय विदेश में हैं। उनके साथ उनके पुत्र राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी भी गए हैं।

राहुल व प्रियंका पिछले कुछ सालों में कई बार अपनी नानी से मिलने गए थे। 2020 में जब राहुल गांधी को उनकी लगातार विदेश यात्राओं पर कुछ आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, तो पार्टी ने कहा था कि वह बीमार रिश्तेदार से मिलने के लिए इटली की निजी यात्रा पर है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag