score Card

मुख्यालय पर हमले के विरोध में कांग्रेस कल राजभवन का करेंगी घेराव

कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार के इशारे पर दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस मुख्यालय पर ‘हमला’ किया है।

कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार के इशारे पर दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस मुख्यालय पर ‘हमला’ किया है। इस हमले में कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की।

पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि दिल्ली पुलिस के इस व्यवहार और जनता के हक में उठने वाली राहुल गांधी की आवाज को दबाए जाने के खिलाफ कांग्रेस वीरवार को सभी राजभवनों का घेराव करेगी। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कांग्रेस के आरोप को खारिज करते हुए कहा कि पुलिसकर्मी कांग्रेस मुख्यालय के अंदर दाखिल नहीं हुए और न ही उन्होंने बल प्रयोग किया।

सुरजेवाला ने पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि भाजपा और मोदी सरकार की दिल्ली पुलिस ने गुंडागर्दी की हर सीमा पार कर दी है। भाजपा के इशारे पर पुलिस दरवाजे तोड़कर कांग्रेस मुख्यालय में घुसी और नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को पीटा। अब लगता है कि प्रजांतत्र की हत्या हो चुकी है।

संविधान को बुलडोजर के नीचे रौंद दिया गया है, केवल अत्याचार का शासन बचा है। सुरजेवाला ने कहा, हमारी मांग है कि पुलिस अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए, उन्हें निलंबित किया जाए और उनके खिलाफ विभागीय जांच हो।

calender
15 June 2022, 08:03 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag