देश में एक बार फिर बढ़ रहे कोविड के केस, पिछले 24 घंटे में 1134 मिले नए मामले

जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोविड से 5 लोगों की मृत्यु हो गई है। इसमें दिल्ली, केरल, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और गुजरात के एक-एक मरीज शामिल हैं।

calender

Coronavirus Update : देश में कोरोना वायरस एक बार फिर सक्रिय हो गया है। पिछले कुछ दिनों में कोविड के नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना के मामलें में इजाफे ने सरकार और देश की जनता की चिंता को बढ़ दिया है। कोरोना के नए अपडेट को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने अहम जानकारी दी है।

मंत्रालय के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के कुल 1,134 नए एक्टिव केस मिले हैं। आपको बता दें कि दो दिन के बाद कोविड के हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले 19 मार्च को कोरोना के 1,071 सक्रिय केस दर्ज किए गए थे। वहीं मंगलवार 21 मार्च को 24 घंटे के अंदर 699 नए मामले सामने आए थे।

मरीजों की बढ़ी संख्या

देश में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटे में नए केस आने के बाद कोविड के कुल एक्टिव केस के आंकड़े बढ़कर 7,026 पहुंच गए हैं।

आपको बता दें कि भारत में अब तक 4,46,98,118 केस सामने आ चुके हैं। वहीं कोविड से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 4 करोड़ 41 लाख 60 हजार 279 है।

इतने लोगों की हुई मौत

जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोविड से 5 लोगों की मृत्यु हो गई है। इसमें दिल्ली, केरल, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और गुजरात के एक-एक मरीज शामिल हैं। आपको बता दें कि भारत में अब तक 5 लाख 30 हजार 813 लोगों ने कोरोना से चलते अपनी जान गवां दी है।

जानकारी के मुताबिक दे श में रोजाना कोविड की पॉजिटिविटि दर 1.09 प्रतिशत हो गई है। इसकी सप्ताहिक पॉजिटिविटि दर 0.98 प्रतिशत व एक्टिव केस 0.02 प्रतिशत है। वहीं कोरोना के ठीक हो रहे लोगों की बात करें तो कोविड से देश में रिकवरी दर 98.70 प्रतिशत है।

वैक्सीनेशन का आंकड़ा

भारत में अब तक 220.64 करोड़ से ज्यादा लोगों ने वैक्सीनेशन करवा लिया है। इनमें पहली डोज 102.73 करोड़ से अधिक, दूसरी डोज 95.19 करोड़ से ज्यादा और प्रीकाशन डोज 22.71 करोड़ से ज्यादा लोगों ने अपना वैक्सीनेशन करवा लिया है।

First Updated : Wednesday, 22 March 2023