Delhi: सीएम योगी आदित्यानाथ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को राष्टपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। सीएम योदी दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे है।

Lalit Hudda
Lalit Hudda

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को राष्टपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। सीएम योदी दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे है।

मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की। सीएम योगी दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे है। कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के बाद सीएम योगी ने राष्ट्रपति भवन द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।

इस दौरान सीएम योगी ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 'सनातन धर्म' की एक पुस्तक भी भेंट की। सीएम योगी और राष्ट्रपति के बीच करीब 20 मिनट तक बातचीत हुई। बता दें कि सीएम योगी भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे है।

सीएम योगी शिष्टाचार भेंट के लिए राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का आभार जताया। सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से आज राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्हें सनातन धर्म पुस्तक भेंट की। सीएम योगी ने आगे लिखा, "अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने हेतु आपका हार्दिक आभार।"

इससे पहले सीएम योगी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को कार्यकाल विस्तार बधाई दी। सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष को कार्यकाल विस्तार की हार्दिक बधाई! उन्होंने कहा कि "आपके कुशल व आत्मीय मार्गदर्शन में हम सभी सेवा ही संगठन भाव को आत्मसात करते हुए भाजपा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने हेतु संकल्पित हैं।"

calender
17 January 2023, 08:37 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो