डॉक्टरों के त्याग की तुलना नहीं की जा सकतीः डॉ. मनसुख मंडाविया

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर शुक्रवार को देश के सभी चिकित्सकों को बधाई देते हुए उनका आभार प्रकट किया। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि डॉक्टरों के त्याग, तप और अटल संकल्प की तुलना

Janbhawana Times

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर शुक्रवार को देश के सभी चिकित्सकों को बधाई देते हुए उनका आभार प्रकट किया। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि डॉक्टरों के त्याग, तप और अटल संकल्प की तुलना कभी नहीं की जा सकती।

केंद्र सरकार ने साल 1991 में राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस मनाने की शुरुआत की थी। 01 जुलाई को डॉक्टर बिधानचंद्र रॉय का जन्म हुआ था। उनकी याद में इस दिन को डॉक्टर्स डे के रूप में मनाया जाता है। डॉ. बीसी रॉय महान डॉक्टर थे। वो पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री भी रहे।

डॉक्टर बिधानचंद्र रॉय ने महात्मा गांधी के कहने पर राजनीति में कदम रखा था। वो एक महान समाजसेवी, आंदोलनकारी और अच्छे राजनेता भी थे। आजादी के दौरान उन्होंने सैकड़ों लोगों की सहायता की और अपनी सारी कमाई लोगों पर खर्च की।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag