चंडीगढ़ में हरियाणा के भाजपा व निर्दलीय विधायकों से की द्रौपदी मुर्मू ने वोट की अपील

चंडीगढ़ पहुंचने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला समेत प्रदेश अध्यक्ष के कई वरिष्ठ नेताओं ने द्रोपदी मुर्मू का किया स्वागत। राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन की प्रकिया 29 जून को खत्म हो गई थी

Janbhawana Times
Janbhawana Times

चंडीगढ़ पहुंचने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला समेत प्रदेश अध्यक्ष के कई वरिष्ठ नेताओं ने द्रौपदी मुर्मू का किया स्वागत। राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन की प्रकिया 29 जून को खत्म हो गई थी और 18 जुलाई को चुनाव में विधायकों और सांसदों द्वारा मतदान किया जाएगा। इसी बीच राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज चंडीगढ़ पहुंची हैं।

जहां वे भाजपा जेजेपी और सरकार के सहयोग निर्दलीय विधायकों से वोट के लिए आपील करेगी। द्रौपदी मुर्मू मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और हरियाणा के सांसदों से भी मिलेंगी और उनके पक्ष में वोट करने की अपील करेंगी। बता दें कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू  के सामने विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा भी चुनावी मैदान में हैं।

calender
01 July 2022, 06:50 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो