साइबर सुरक्षा सुनिश्चित करना देश के लिए महत्वपूर्ण:केंद्रीय गृह मंत्री

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दिल्ली में साइबर सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित कर कहा कि हम सभी जानते हैं कि देश के विकास के लिए साइबर सुरक्षित भारत का निर्माण कितना महत्वपूर्ण है। आज के दौर में साइबर सुरक्षा के बिना भारत का विकास नहीं हो सकता।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दिल्ली में साइबर सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित कर कहा कि हम सभी जानते हैं कि देश के विकास के लिए साइबर सुरक्षित भारत का निर्माण कितना महत्वपूर्ण है। आज के दौर में साइबर सुरक्षा के बिना भारत का विकास नहीं हो सकता।

आगे शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री की पहल से भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है और तकनीक के इस्तेमाल को हर स्तर पर ले जाया गया है। लेकिन अगर साइबर सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई तो यह ताकत हमारे लिए बहुत बड़ी चुनौती बन सकती है।

उन्होंने आगे कहा कि पीएम का विजन है कि हर भारतीय को टेक्नोलॉजी और इंटरनेट के जरिए खुद को सशक्त बनाना चाहिए। डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के कारण हमारे जीवन में सशक्तिकरण और सकारात्मक परिवर्तन हुए हैं। यदि कोई साइबर सुरक्षित भारत की कल्पना करता है, तो सबसे महत्वपूर्ण आधार जन जागरूकता है। टेक्नोक्रेट जितना चाहें सुरक्षा सुविधाओं पर शोध कर सकते हैं लेकिन अगर लोग जागरूक नहीं हैं, तो इसे उपयोग में नहीं लाया जा सकता है।

गौरतलब है कि हाल ही में केन्द्र सरकार ने 5G इंटरनेट को रोल करने की घोषणा की है जिसकी स्पेक्ट्रम की नीलामी इसी साल के अंत तक की जाएगी।

calender
20 June 2022, 12:49 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो