रोज सुबह बजने वाला 'भोंपू' तो अंदर गया... संजय राउत की गिरफ्तारी पर CM शिंदे का बड़ा हमला

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) की गिरफ्तारी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने संजय राउत का बिना नाम लिए उन्हें भोपू करार दिया।

Janbhawana Times

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) की गिरफ्तारी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने संजय राउत का बिना नाम लिए उन्हें भोपू करार दिया।

बता दें कि सीएम शिंदे ने कहा कि अब रोज सुबह आठ बजने वाला भोंपू तो अंदर चला गया। अब सुबह-सुबह भोंपू सुनने को नहीं मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि ED अपना काम कर रही है। अगर आप ईमानदार हैं तो आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

दरअसल, ईडी ने पात्रा चॉल भूमि घोटाला मामले में छह घंटे से अधिक समय तक पूछताछ के बाद रविवार देर रात शिवसेना नेता संजय राउत को गिरफ्तार कर लिया था। इस गिरफ्तारी को लेकर ही सीएम शिंदे ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag