Floods in India: देश के इन राज्यों में बाढ़ का कहर, Assam में सबसे ज्यादा तबाही

भारत के कई राज्य इस वक्त बाढ़ की चपेट में है। कई ऐसे राज्य है जहां बाढ़ ने कहर बरपाया है। देश का पूर्वोत्तर

Janbhawana Times

भारत के कई राज्य इस वक्त बाढ़ की चपेट में है। कई ऐसे राज्य है जहां बाढ़ ने कहर बरपाया है। देश का पूर्वोत्तर का राज्य असम बाढ़ से सबसे अधिक प्रभाविति है। असम में लाखों लोग बाढ़ के कारण प्रभावित हुए है। वहीं अब तक 192 लोगों की मौत हो चुकी हैं। इसके अलावा अमरनाथ में भी बादल फटने के कारण आई बाढ़ में 16 लोगों की मौत हो गई।

महाराष्ट्र में हो रही भारी बारिश से अब तक 76 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा गुजरात के नवसारी में भी कुछ इलाकों में बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए। बारिश के कारण सड़के टूट गई है। जिससे यात्रायात भी प्रभावित हुआ है।

पूर्वोत्तर राज्य असम में बाढ़ की तबाही वाली तस्वीरे सामने आ रही है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, साल 2022 में बाढ़ और लैंडस्लाइड के कारण मरने वालो की संख्या 192 हो गई। असम के 12 जिलों में 5,39,334 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए है। लोग बाढ़ के कहर से बचने के लिए सुरक्षित ठिकानों पर पहुंच रहे है। वहीं कछार जिला बाढ़ सबसे अधिक प्रभावित है। असम में 38000 लोगों ने राहत शिविरों में शरण ली हुई है।

महाराष्ट्र में बाढ़ से अब तक 76 लोगों की मौत हो चुकी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि 13 जुलाई तक महाराष्ट्र के तटीय कोंकण इलाके में भारी बारिश का अनुमान है। इस इलाके में 64 मिलीमीटर से 200 मिलीमीटर तक बारिश होने की संभावना है। आईएमडी की चेतावनी के मद्देनजर, एनडीआरएफ की टीम को मुंबई समेत कई तटीय जिलों में तैनात कर दिया गया है।

गुजरात के कई इलाकों में भारी बारिश के कारण नादियों का जलस्तर बढ़ गया है। इस दौरान नीचे के इलाकों में पानी भी भर गया है। मौसम विभाग ने डांग, नवसारी और वलसाड में अगले पांच दिन में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान कई सड़के जलमग्न हो गई।

तेलंगाना सरकार ने भारी बारिश के मद्देनजर राज्य के सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए है। सरकार ने भारी बारिश के बीच जनता से अपील करते हुए कहा गया है कि जब तक कोई आपात स्थिति न हो, सभी सावधान रहें और साथ ही उन्हें अपने घरों से बाहर नहीं निकलने के लिए कहा है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag