score Card

अगले 2 दिनों तक थर-थर ठंड से कांपेगी दिल्ली, इन राज्यों में भी पड़ेगी कड़ाके की ठंड

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 4 दिनों तक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इतना ही नहीं कई राज्यों में घना कोहरा छाया रहेगा।

देश में सर्दी का सितम जारी है। रोज तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। उत्तर भारत में शीतलहर चल रही है, लोगों को घर से निकलने में ठंड की मार झेलनी पड़ रही है। आपको बता दें मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 4 दिनों तक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इतना ही नहीं कई राज्यों में घना कोहरा छाया रहेगा। इसमें दिल्ली, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तर प्रदेश, राजस्थान ,ओडिशा, असम और त्रिपुरा शामिल हैं।

दिल्ली में 2 दिनों तक पड़ेगी हड्डियां गला देने वाली सर्दी

दिल्ली में इस वक्त शीतलहर चल रही है। तापमान में गिरावट प्रत्येक दिन दर्ज की जा रही है। आपको बता दें कि IMD के अनुसार 25 दिसंबर को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4 °C और अधिकतम तापमान 19 °C रहेगा। दिल्ली के मौसम की ये स्थिति 25-26 दिसंबर को बरकरार रहेगी।

खबरें और भी हैं...

 

दिल्ली-एनसीआर में मौसम को लेकर रेड अलर्ट जारी, अब पड़ेगी जानलेवा ठंड

calender
25 December 2022, 11:26 AM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag