score Card

JP Nadda: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का बढ़ा कार्यकाल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया फैसला

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ गया है। मंगलवार को बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में यह फैसला लिया गया है। बता दें कि जेपी नड्डा का कार्यकाल इस महीने की 20 तारीख को समाप्त हो रहा था। 2024 के लोकसभा चुनावों और पार्टी संगठन में अध्यक्ष पद पर चुनाव नहीं होने के चलते पार्टी ने फैसला लिया है। बैठक में एक साल के लिए नड्डा के कार्यकाल को विस्तार दिया गया है।

Lalit Hudda
Edited By: Lalit Hudda

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ गया है। मंगलवार को बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में यह फैसला लिया गया है। बता दें कि जेपी नड्डा का कार्यकाल इस महीने की 20 तारीख को समाप्त हो रहा था। 2024 के लोकसभा चुनावों और पार्टी संगठन में अध्यक्ष पद पर चुनाव नहीं होने के चलते पार्टी ने यह फैसला लिया है। बैठक में एक साल के लिए नड्डा के कार्यकाल को विस्तार दिया गया है।

मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा का कार्यकाल 2024 के लोकसभा चुनाव तक बढ़ गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जेपी नड्डा के कार्यकाल विस्तार के प्रस्ताव को रखा गया। उन्होंने बताया कि राजनाथ सिंह ने इस प्रस्ताव को रखा है। इसके बाद भाजपा के सभी सदस्यों ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। शाह ने बताया कि जून 2024 तक के लिए जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ाया गया है।

 

शाह ने की नड्डा के नेतृत्व की सराहना

गृह मंत्री अमित शाह ने जेपी नड्डा के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी 2024 में बड़ी जीत हासिल करेंगी। उन्होंने कहा कि एक बार फिर नरेंद्र मोदी पीएम बनकर देश का करेंगे।

20 जनवरी को समाप्त हो रहा था नड्डा का कार्यकाल

जेपी नड्डा का कार्यकाल इस महीने की 20 तारीख को समाप्त हो रहा था। पार्टी संगठन में चुनाव नहीं होने और 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए नड्डा का कार्यकाल बढ़ाया गया। जेपी नड्डा मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले है। लेकिन उनका जन्म बिहार की राजधानी पटना में हुआ था।

calender
17 January 2023, 04:05 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag