जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर किया बड़ा प्रहार

मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली में 'मोदी एट 20' कार्यक्रम को संबोधित किया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस के 70 साल के शासन को लेकर कांग्रेस पर हमला किया।

Vishal Rana
Vishal Rana

मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली में 'मोदी एट 20' कार्यक्रम को संबोधित किया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस के 70 साल के शासन को लेकर कांग्रेस पर हमला किया। जेपी नड्डा ने कहा, वर्षों से कांग्रेस की सरकार थी। पाकिस्तान जब चाहता आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए इनका इस्तेमाल करता था।

उन्होंने कहा, हर दिन, हर पल, हर वर्ष मोदी जी की लोकप्रियता बढ़ती ही गई है। जब-जब आप सर्वे कराते हो तो देखते हो कि सीटों का आंकड़ा भी बढ़ा है और उनकी लोकप्रियता भी बढ़ी हुई है। मोदी जी के 50 साल के सार्वजनिक जीवन, 20 साल के प्रशासनिक जीवन में भ्रष्टाचार उनको छू तक नहीं पाया है। मोदी जी ने जीवन की बहुत सी चीजों को बदलने का प्रयास किया है। मोदी जी ने राजनीति को देखने का नजरिया भी बदला है।

 

पीएम मोदी की तारीफ करते हुए नड्डा ने कहा, मोदी जी 'एक जीवन एक लक्ष्य' को लेकर सार्थक रूप से जीते हैं और हर पल देश की सेवा के लिए समर्पित हैं। ये सिर्फ कहने के लिए नहीं है, ये हम सभी ने देखा है उन्हें जीते हुए।

calender
23 August 2022, 06:21 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो