Kerala: कन्नूर के एक घर में जोरदार धमाका, बुरी तरह घायल हुआ शख्स

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए बम विस्फोट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि ये धमाका एक घर में हुआ। इस बम ब्लास्ट में एक व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Shruti Singh

बता दें कि ये घटना थालासेरी थाना क्षेत्र की है। यहां थालासेरी लोटस टाकीज के नजदीक स्थित एक घर में जोरदार धमाका हुआ। इसकी आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के घरों में भी सुनाई दी। भीषण धमाके की आवाज सुनकर पड़ोसी घरों से बाहर आए और उन्होंने घर में ब्लास्ट होने की सूचना पुलिस को दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी पहचान जितिन नादाम्मल के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक जिस घर में बम विस्फोट हुआ, वहां से एक से अधिक बम बरामद हुए हैं। इस मामले में फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत इकट्ठे किए हैं। इसके साथ ही पुलिस इस बम ब्लास्ट को लेकर आगे की जांच में जुट गई है।

calender
13 January 2023, 04:49 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो