जानिए साल का सबसे लम्बा दिन कब आता है, दोपहर में परछाई भी छोड़ देगी साथ

ज्योतिषीय सिद्धांतों के अनुसार 21 जून को साल का सबसे लम्बा दिन होगा और रात सबसे छोटी होगी। इस दिन सूर्य के उत्तरी गोलार्द्ध में कर्क रेखा पर लंबवत होने से दोपहर 12 बजकर 28 मिनट पर परछाई भी साथ छोड़ देगी। प्रसिद्ध

Janbhawana Times

ज्योतिषीय सिद्धांतों के अनुसार मंगलवार 21 जून को साल का सबसे लम्बा दिन होगा और रात सबसे छोटी होगी। इस दिन सूर्य के उत्तरी गोलार्द्ध में कर्क रेखा पर लंबवत होने से दोपहर 12 बजकर 28 मिनट पर परछाई भी साथ छोड़ देगी। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यएवं कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ. मृत्युञ्जय तिवारी ने सोमवार को बताया कि प्रत्येक वर्ष 21 जून को सूर्य उत्तरी गोलार्द्ध में कर्क रेखा पर लंबवत होता है। कर्क रेखा उत्तरी गोलार्ध में खींची गई एक कल्पनिक रेखा हैं। भारत में कर्क रेखा गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और पश्चिम बंगाल राज्यों से होकर निकलती है। उन्होंने बताया कि गुजरात के अहमदाबाद, मध्य प्रदेश के उज्जैन, भोपाल, जबलपुर, शहडोल, छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर, झारखंड के रांची, पश्चिम बंगाल के हुगली और राजस्थान के बांसवाड़ा शहर से होकर गुजरती है।

21 जून को दोपहर को इन स्थानों पर परछाई कुछ पल के लिए शून्य हो जाएगी। अर्थात दोपहर ठीक बारह बजे इन स्थानों पर आपकी परछाई नहीं दिखाई देगी। वेधशालाओं में आप इस अनोखी खगोलीय घटना को शंकु यंत्र के माध्यम से प्रत्यक्ष देख सकते हैं। उन्होंने बताया कि 21 को साल का सबसे लम्बा दिन होगा और रात सबसे छोटी होगी। इस दिन सूर्योदय सुबह पांच बजकर 42 मिनट पर और सूर्यास्त शाम सात बजकर 16 मिनट पर होगा। इस प्रकार इस दिन की अवधि 13 घंटे 34 मिनट का और रात की अवधि 10 घंटे 26 मिनट की रहेगी। 21 जून के बाद सूर्य की गति दक्षिण की ओर होगी। इसे दक्षिणायन का प्रारंभ कहते हैं। इस दिन के बाद दिन धीरे-धीरे छोटे होंगे।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag