मौसम विभाग के जारी किया अलर्ट, होली से पहले देश में तापमान में होगी बढ़ोत्तरी

आईएमडी के मुताबिक देश के अधिकतर राज्यो में आने वाले दिनों में गर्मी अपने चरम पर हो सकती है। मौसम में की इस बदलते मिजाज से लोगों को गर्मी का सितम झेलना पड़ सकता है।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

देश में गर्मी का कहर दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। कई राज्यों में तापमान में बढ़ोत्तरी देखने के मिल रही है। घरों में पंखे अभी से चलने शुरू हो गए हैं। वहीं मौसम विभाग ने देश में होली से पहले तापमान में बढ़ोत्तरी होने का अनुमान जताया है। आईएमडी के मुताबिक देश के अधिकतर राज्यो में आने वाले दिनों में गर्मी अपने चरम पर हो सकती है।

मौसम में की इस बदलते मिजाज से लोगों को गर्मी का सितम झेलना पड़ सकता है। आपको बता दें कि इस गर्मी ने अभी ने ही लोगों के पसीने छुड़ाने शुरू कर दिए हैं। आईएमडी के अनुसार तापमान में बढ़ोत्तरी उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में देखने को मिल सकती है।

हालांकि मौसम विभाग के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और ह्ल्की बारिश की संभावना जताई है। आपको बता दें कि 8 मार्च को पूरे देश में होली का पावन त्यौहार मनाया जाएगा। इससे पहले मौसम के मिजाज से लोगों को परेशानी हो सकती है।

दिल्ली का मौसम अपडेट

मौसम विभाग के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में आने वाले पांच दिनों के दौरान दिल्ली के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। आईएमडी के अनुसार दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। वहीं दिल्ली में 3 दिनों के दौरान तेज हवा चल सकती है। आईएमडी के अनुसार राजधानी में शनिवार को बादल छाए रहने की संभावना है।

अन्य राज्यों में भी बढ़ेगा पारा

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में अगले पांच दिनों के दौरान मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में आने वाले 4 दिनों में बारिश हो सकती है। आईएमडी के मुताबिक महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और गुजरात कई हिस्सों में रविवार 4 मार्च को हल्की बारिश हो सकती है। आपको बता दें कि आईएमडी ने दक्षिण भारत के राज्यों में मौसम करवट लेगा। इसके बाद कर्नाटक में पारा बढ़ेगा। कर्नाटक में आज गर्म हवा चलने की संभावना है।

पहाड़ों में बर्फबारी की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार मैदानी इलाकों में जहां गर्मी का सितम देखने को मिल रहा है। वहीं पहाड़ों में बर्फबारी होने की संभावाना है। आईएमडी ने बताया कि अगले 5 दिनों में पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में बारिश के साथ बर्फबारी भी हो सकती है।

उत्तराखंड में मौसम रहेगा शुष्क

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है। शनिवार को देवभूमि समेत कई पहाड़ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। मौसम के इस बदलाव से गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। बर्फबारी के कारण पर्यटकों को दिल खुश हो जाएगा। जिसका मजा वो उठा सकते हैं।

इस बार गर्मी ने जल्दी दी दस्तक

हर साल गर्मी की शुरुआत होली के बाद से होती है। लेकिन इस बार गर्मी ने देश में पहले ही दस्कत दे दी है। आईएमडी के अनुसार पिछले दो हफ्ते में पारा लगातार बढ़ रहा है। उत्तराखंड के दून में तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है।

वहीं ऊधमसिंह नगर में तापमान में 31 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर् की गई है। इसके अलावा कुमाऊं में हिमपात और बारिश देखने को मिली है। जिसके कारण दिन और रात के समय ठंड महसूस की जा रही है।

दिन में गर्मी ने छुड़ाए पसीने

मौसम विभाग के अनुसार मार्च के महीने में ही मैदानी इलाकों के तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। कई राज्यों में पारा 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। जसके कारण लोगों को दिन के समय में ही गर्मी के कारण पसीने आने लगे हैं।

calender
04 March 2023, 10:23 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो