PM Modi ने अल्लूरी सीताराम राजू की कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को आंध्र प्रदेश के भीमावरम में महान स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू की 125वीं जयंती पर उनकी कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया। प्रधानमंत्री ने इस मौके पर जनसभा को भी संबोधित किया।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को आंध्र प्रदेश के भीमावरम में महान स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू की 125वीं जयंती पर उनकी कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया। प्रधानमंत्री ने इस मौके पर जनसभा को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू को श्रद्धांजलि। उनका अदम्य साहस हर भारतीय को प्रेरित करता है। इसी के साथ स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू की 125वीं जयंती समारोह का शुभारंभ हो गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने अल्लूरी के परिवार के सदस्यों का स्वागत किया। समारोह में आंध्र प्रदेश के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी के अलावा केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी भी उपस्थित रहे।

जानिए कौन थे अल्लूरी सीताराम राजू- फ्रीडम फाइटर अल्लूरी सीताराम राजू पूर्वी घाट क्षेत्र में जनजातीय समुदायों के हितों में अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष के लिए जाना जाता है। उन्होंने रम्पा विद्रोह का नेतृत्व किया था। इसकी शुरुआत साल 1922 में हुई थी। अल्लूरी को स्थानीय जनजातीय समुदाय में मन्यम वीरुडु यानी जंगलों का नायक कहा जाता है।

calender
04 July 2022, 12:46 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो