असम में बाल विवाह के खिलाफ पुलिस का एक्शन जारी, अब तक 2170 लोग हुए गिरफ्तार

शनिवार की सुबह तक असम पुलिस ने बाल विवाह से जुड़े मामलों में शामिल 2 हजार 170 लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि पॉक्सो एक्ट के तहत इन लोगों पर मामला दर्ज किया जाएगा।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

बाल विवाह के खिलाफ असम सरकार की व्यापक मुहिम जोरों पर है। असम में बाल विवाह मामलों के जुड़े लोगों पर पुलिस एक्शन ले रही है। कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस की ये कार्रवाई अगले तीन-चार दिनों तक और चलेगी। आपको बता दें कि असम सरकार बाल विवाह कानून का उल्लंघन करने वालों पर लगातार एक्शन ले रही है। एक अभियान चलाकर लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है। आपको बता दें कि शनिवार की सुबह तक असम पुलिस ने बाल विवाह से जुड़े मामलों में शामिल 2 हजार 170 लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि पॉक्सो एक्ट के तहत इन लोगों पर मामला दर्ज किया जाएगा। इसके अलावा बाल विवाह रोकथाम अधिनियम, 2006 के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी संख्या में हो रही गिरफ्तारी

असम के आईजीपी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार भुइंया के अनुसार अब तक बाल विवाह मुहिम के तहत 2,170 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और इनकी संख्या में और बढ़ेंगी। आपको बता दें कि 3 फरवरी को असम में इस मामले में शामिल कम से कम 1,800 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा ने कहा बाल विवाह के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई की जा रही है जो अगले 3-4 दिनों तक जारी रहेगी।

असम कैबिनेट का फैसला

पिछले महीने ही असम कैबिनेट ने बाल विवाह के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने का फैसला किया था और सभी हितधारकों से इन मामलों में सहयोग भी मांगा था। इतना ही नहीं सरकार ने 14 साल से कम उम्र की लड़कियों से शादी करने वाले पुरुषों के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) एक्ट के तहत कार्रवाई की जायेगी, और बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 के तहत उन लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए जाएंगे जिन्होंने 14-18 में लड़कियों की शादी की है।

calender
04 February 2023, 11:15 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो