दो दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू गुवाहाटी पहुंची

दो दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू गुवाहाटी पहुंची

Janbhawana Times
Janbhawana Times

 रिपोर्टर-प्रमोद मल्ल (गुवाहाटी)

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपनी दो दिवसीय असम दौरे  पर बृहस्पतिवार को गुवाहाटी पहुंची जहा उनका स्वागत असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा शर्मा,राज्यपाल जगदीश मुखी, केन्द्रीय मंत्री रामेश्वर तेली,  मृगेन शरणिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थित होकर भारत के महामहिम राष्ट्रपति, श्री द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया, जो पहली बार दो दिवसीय यात्रा पर असम की पवित्र भूमि पर पहुंची है जहां वे ढाई बजे के बाद भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) गुवाहाटी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति आईआईटी गुवाहाटी में केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और असम सरकार की विभिन्न परियोजनाओं का आभासी रूप से उद्घाटन और शिलान्यास करेंगी। राष्ट्रपति आईआईटी गुवाहाटी में परम कामरूप सुपरकंप्यूटर सुविधा और समीर की एक उच्च शक्ति सक्रिय और निष्कि्रय घटक प्रयोगशाला का उद्घाटन करेंगी।

वे धुबरी में मेडिकल कॉलेज और अस्पतालय, डिब्रूगढ़ और जबलपुर (मध्य प्रदेश) में नेशनल इंस्टीट्यूट आफ वायरोलॉजी (एनआईवी)के क्षेत्रीय संस्थान का  शिलान्यास करेंगी। इसके साथ ही शाम को राष्ट्रपति गुवाहाटी के असम एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ कॉलेज में अपने सम्मान में आयोजित नागरिक अभिनंदन और सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेंगी। उनके साथ राज्यपाल प्रो. जगदीश  मुखी, मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा, केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार, असम सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री केशव महंत सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी होंगे।

उल्लेखनीय है कि  14 अक्तूबर को राष्ट्रपति असम सरकार और केंद्रीय सड़क के परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय और  रेल मंत्रालयों की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन/ शुभारंभ  और शिलान्यास करेंगी। इनमें आधुनिक सुविधाओं से युक्त मॉडल आंगनवाड़ी केंद्रों, मिशन सौभाग्य का शुभारंभ, मोइनरबॉन्ड, सिलचर में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के रेल-फेड पेट्रोलियम स्टोरेज डिपो,दो राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन, असम के चाय बागान क्षेत्रों में 100 मॉडल सेकेंडरी स्कूलों, गुवाहाटी में दो राजमार्ग परियोजनाओं और आधुनिक कार्गो-सह-कोचिंग टर्मिनल का शिलान्यास करेंगी। इसके साथ ही गुवाहाटी से लमडिंग के लिए शोखुवी (नागालैंड)और मेंदीपाथर (मेघालय) तक ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी।

calender
13 October 2022, 08:51 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो