राष्ट्रपति मुर्मू 11 बच्चों को बाल पुरस्कार से करेंगी सम्मानित, विजेताओं से पीएम मोदी करेंगे संवाद

23 जनवरी को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विज्ञान भवन में 11 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2023 देंगी। ये पुरस्कार बच्चों को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए दिया जाएगा।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

सोमवार 23 जनवरी को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विज्ञान भवन में 11 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2023 देंगी। ये पुरस्कार बच्चों को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए दिया जाएगा। वहीं 24 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुरस्कार विजेताओं से संवाद करेंगे और उन्हें जीत की बधाई देंगे।

सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री मुंजपारा महेंद्रभाई की मौजूदगी में बाल पुरस्कार विजेताओं से बात करेंगी और पुरस्कार जीतने के लिए उन्हें शुभकामनाएं देंगी।

11 बच्चों को मिलेगा बाल पुरस्कार

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार देश के 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के 11 बच्चों को दिया जाएगा। ये सम्मान उन्हें कला एवं संस्कृति, सामाजिक सेवा, शैक्षणिक, खेल, वीरता और असाधारण प्रतिभा में चुने गए बच्चों को दिया जाएगा। आपको बता दें कि कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में 4, वीरता में 1, समाज सेवा में 1, नवाचार में 2 और खेल के क्षेत्र में 3 प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार दिए जाएंगे।

आपको बता दें कि कल वडोदरा के शौर्यजीत को भी पुरस्कार दिया जाएगा। शौर्य के पिता की नेशनल गेम्स की तैयारी के समय मृत्यु हो गई थी। इसके बाद भी शौर्यजीत ने प्रतियोगिता में भाग लिया और कांस्य पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। सभी ने उसके हौसले की तारीफ की।

पदक के साथ नकद पुरस्कार

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार में हर विजेता को एक पदक, 1 लाख रुपये की नकद राशि पुरस्कार और एक प्रमाण पत्र दिया जाएगा। बता दें कि ये पुरस्कार कला और संस्कृति, बहादुरी, नवाचार, शिक्षा, समाज सेवा और खेल उनकी उत्कृष्टता के लिए 5-18 वर्ष उम्र के बच्चों को में दिया जाता है। साल 2022 में 29 बच्चों को बाल पुरस्कार पुरस्कार दिया गया था।

calender
22 January 2023, 04:35 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो