Presidential Election: वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने सोनिया गांधी को याद दिलाये पं. नेहरू के उसूल, कह दी बड़ी बात

राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupdi Murmu) का कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने समर्थन किया है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस हाईकमान को नसीहत भी दी है।

Janbhawana Times

राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupdi Murmu) का कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने समर्थन किया है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस हाईकमान को नसीहत भी दी है।

दरअसल, कांग्रेस के सीनियर नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने द्रौपदी मुर्मू को सपोर्ट करने के लेकर एक ट्वीट किया। वहीं इस ट्वीट के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

बता दें कि उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि 'पंडित मोतीलाल नेहरु से लेकर आज तक कांग्रेस हमेशा शोषित, वंचित और आदिवासियों के साथ खड़ी रही है, राष्ट्रपति चुनाव में एक आदिवासी महिला उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू का विरोध करना मेरे विचार से बिलकुल उचित नहीं है, पार्टी हाई कमान को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag