RABBIT(रैबिट) ने जारी की विश्व के पॉपुलर मुस्लिम हस्तियों की सूची, भारत से इनका नाम है लिस्ट में शामिल

रैबिट यानी द रॉयल आल अल-बायत इंस्टीट्यूट फॉर इस्लामिक थॉट ने एक सर्वे किया। यह सर्वे वर्ष 2023 के लिए विश्व के 500 प्रभावी शख्सियतों पर किया गया।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

दुनियाभर में वर्तमान में 1.94 अरब मुसलमान हैं। यह संख्या दुनिया की कुल जनसंख्या की एक तिहाई है। आपको बता दें कि मुस्लिम धर्म की कौन-कौन की ऐसी हस्तियां हैं जो पूरी दुनिया में पॉपुलर है।इसको जानने के लिए रैबिट यानी द रॉयल आल अल-बायत इंस्टीट्यूट फॉर इस्लामिक थॉट ने एक सर्वे किया। यह सर्वे वर्ष 2023 के लिए विश्व के 500 प्रभावी शख्सियतों पर किया गया। बता दें कि रैबिट एक इस्लामिक NGO है। इसका हेडक्वार्टर जॉर्डन की राजधानी अम्मान में है।

रैबिट की इस लिस्ट में किस-किस का है नाम

रैबिट ने अपने इस सर्वे में इस्लामिक,संस्कृति,विचारधारा,वित्त,कारोबार,सामाजिक मुद्दे,विज्ञान और तकनीक,कुरान के ज्ञाता,धार्मिक मामलों के प्रशासक,राजनीति आदि से जुड़े लोगों को शामिल किया है। आपकों बता दें कि इस सर्वे में पहले नंबर पर सऊदी अरब के किंग सलमान बिन अब्दुल-अजीज अल-साऊद,दूसरे स्थान पर ईरान के सर्वोच्च नेता अयातोल्लाह अली खामेनेई,तीसरे पर कतर के शासक शेख तमीम बिन हमाद अल-थानी हैं। चौथे स्थान पर तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप अर्दोआन हैं।

वहीं यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जाएद अल-नाहान और 10वें स्थान पर सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान शामिल हैं। आपको बता दें कि रैबिट के इस लिस्ट में 15वें नंबर पर दो मुसल्मि हस्तियों को रखा है। इसमें दुनिया के सबसे बड़े देश इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो हैं। इसके साथ ही 15वें ही नंबर पर भारत की मुस्लिम हस्ति मौलाना मोहम्मद मदनी को रखा गया है।

कौन हैं मौलाना महमूद मदनी

रैबिट की दुनिया की प्रभावी मुस्लिम हस्तियों की 2023 की लिस्ट में मौलाना महमूद मदनी हैं। इतना ही नहीं मदनी को मैन ऑफ द इयर भी चुना गया है। आपको बता दें कि मौलाना महमूद मदनी जमीअत उलेमा-ए-हिन्द के अध्यक्ष हैं। 13 सालों से मदनी  जमीअत उलेमा-ए-हिन्द संगठन के महासचिव रहे हैं। इन्होंने आतंकवाद के खिलाफ जमकर आवाज उठाई है। महमूद मदनी भारतीय मुसलमानों के साथ हमेशा खड़े रहते हैं।

खबरें और भी हैं>>>

 

कानपुर के SBI बैंक में हुई चोरी, शातिरों ने 12 फीट सुरंग बनाकर SBI बैंक से लाखों उड़ाए

calender
24 December 2022, 02:10 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो