Rahul Gandhi open Letter: बिखर गया बेहतर भविष्य का सपना… घर-घर पहुंचाई जाएगी राहुल गांधी की देश के नाम लिखी चिठ्ठी

कांग्रेस ने बीते रोज शुक्रवार को इस बात की औपचारिक घोषणा की है कि वो 26 जनवरी से केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ लिखा राहुल गांधी का खुला पत्र देश के तमाम राज्यों में हर घर तक पहुंचाएगी

Yashodhara Virodai
Yashodhara Virodai

राहुल गांधी इन दिनों देश में अपनी पार्टी कांग्रेस के लिए राजनीतिक जमीन तलाशने के लिए ‘भारत जोड़ो यात्रा’पर निकले हुए हैं। जिसका काफी कुछ असर भी दिखना शुरू हो गया है, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जहां इस यात्रा ने नई ऊर्जा का संचार किया है, तो वहीं बाकी राजनीतिक दल भी इसके प्रभाव को सिरे से नकार नहीं पा रहे हैं। वहीं अब राहुल गांधी और उनकी पार्टी इस दिशा में एक और बड़ा कदम लेने जा रही है। बता दें कि राहुल गांधीने देश में मौजूद बेरोजगारी औरमंहगाई जैसे मुद्दों को लेकर चिट्ठी लिखी है, जिसे अब कांग्रेस घर-घर पहुंचाने की तैयारी में है।

भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद शुरू होगा कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ोअभियान

दरअसल, कांग्रेस ने बीते रोज शुक्रवार को इस बात की औपचारिक घोषणा की है कि वो 26 जनवरी से केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ लिखा राहुल गांधी का खुला पत्र देश के तमाम राज्यों में हर घर तक पहुंचाएगी। इस बाबत कांग्रेस देश की 2.5 लाख ग्राम पंचायतें, 6 लाख गांव और 10 लाख बूथ को कवर करने जा रही है। इस बारे में मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा है कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’के बाद 26 जनवरी से 26 मार्च तक दो महीने कांग्रेस ‘हाथ से हाथ जोड़ो’अभियान का संचालन करेगी। जिसके तहत पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर लोगों को राहुल गांधी का पत्र सौंपेंगे।

राहुल गांधी ने ओपन लेटर में उठाया देश के आर्थिक संकट पर सवाल

बात करें राहुल गांधी के इस ओपन लेटर की इसमें उन्होंने देश की जनता को संबोधित करते हुए लिखा है, ‘देश में आर्थिक संकट की स्थिति बन चुकी है, जहां बेरोजगारी, महंगाई और देश की संपत्ति पर पूरी तरह से कॉर्पोरेट कब्जा होने से लोग भय और चिंता में जी रहे हैं... ऐसे में जनता के बेहतर भविष्य का सपना बिखर रहा है’।

calender
14 January 2023, 12:36 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो