score Card

उत्तर भारत में ठंड से मिली राहत, पहाड़ों में बर्फबारी और बारिश का अलर्ट

आईएमडी के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश की संभावना है। 9 फरवरी और 10 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र बारिश होने की संभावना है।

उत्तर भारत में लोगों को ठंड से राहत मिली है। तापमान में बढ़ोत्तरी बता रही है कि अब उत्तर भारत में ठंड जा रही है। सुबह और शाम के समय ही हल्की ठंड महसूस हो रही है। दिन में आसमार साफ देखने को मिल रहा है साथ ही धूप भी निकल रही है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में बेशक ठंड से राहत मिली हो लेकिन पहाड़ी राज्यों में ठंड बरकरार रहेगी। आईएमडी के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश की संभावना है। 9 फरवरी और 10 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र बारिश होने की संभावना है।

देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में अब ठंड जाती दिख रही है। बुधवार की सुबह आसमान साफ रहेगा। आपको बता दें कि आईएमडी के अनुसार दिल्ली में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलने का अनुमान है। बुधवार 8 फरवरी तो दिल्ली में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। उत्तर प्रदेश में फिलहाल लोगों को ठंड से राहत मिली है। यूपी के कई जिलों में तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।

वहीं बुधवार को उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। आईएमडी के अनुसार कई इलकों में बारिश हो सकती है। बिहार में अगले 4 दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने आने वाले 5 दिनों तक पूरे देश में मौसस शुष्क रहने की संभावना जताई है। वहीं पूर्वोत्तर भारत के कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 9 फरवरी और 10 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा बारिश होने की भी संभावना है। हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। जिसकी वजह से जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी होने का अनुमान है।

calender
08 February 2023, 09:57 AM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag