तवांग हेलीकॉप्टर हादसा: लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ यादव को दी गई श्रद्धांजलि

5 अक्टूबर को तवांग में सेना उड्डयन के लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ यादव एक अग्रिम क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान हेलीकॉप्टर क्रेस होने से शहीद हो गए थे। जिनको आज पूरे सैन्य सम्मान के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

रिपोर्ट- प्रमोद मल्ल (अरुणाचल प्रदेश)

अरुणाचल प्रदेश: 5 अक्टूबर को तवांग में सेना उड्डयन के लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ यादव एक अग्रिम क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान हेलीकॉप्टर क्रेस होने से शहीद हो गए थे। जिनको आज पूरे सैन्य सम्मान के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अधिकारी द्वारा राष्ट्र की अथक सेवा के लिए कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से पुष्पांजलि अर्पित की गई। पार्थिव शरीर को विशेष सैन्य विमान से दिल्ली भेजा गया है। घटना में घायल अन्य पायलट को 5 अक्टूबर को गुवाहाटी के 151 बेस अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसका इलाज बेहतरीन मेडिकल स्टाफ द्वारा किया जा रहा है।

अधिकारी गंभीर खतरे से बाहर है और ठीक हो रहा है। उससे पहले गुरुवार को घटना के बाद भारतीय सेना के अधिकारी ने बताया कि, गंभीर रूप से घायल हुए पायलटों में से एक लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ यादव की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। दूसरे पायलट का इलाज चल रहा है। अभी दुर्घटना का कारण का पता नहीं चल पाया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। तवांग के निकट अग्रिम क्षेत्र में उड़ान भर रहा सेना का चीता हेलीकॉप्टर सुबह करीब 10 बजे नियमित उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दोनों पायलटों को नजदीकी सैन्य अस्पताल ले जाया गया।

और पढ़ें............

अरुणाचल प्रदेश: सेना का चीता हेलिकॉप्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एक पायलट की मौत

calender
07 October 2022, 07:51 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो