31 जनवरी से शुरू होगा संसद का बजट सत्र, वित्तमंत्री 1 फरवरी को पेश करेंगी बजट

बजट सत्र का पहला चरण 8-9 फरवरी को पूरा होता है। वहीं इस सत्र का दूसरा चरण मार्च के दूसरे हफ्ते से मई की शुरूआत तक होगा।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

2024 लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार का आखिरी बजट 1 फरवरी 2023 को संसद में पेश होगा। 31 जनवरी 2023 से वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए संसद बजट सत्र शुरू हो रहा है। संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने इसकी जानकारी ट्वीट करके दी है।

उन्होंने लिखा कि, बजट सत्र 2023 के लिए संसद की कार्यवाही 31 जनवरी से शुरू होगी जो 6 अप्रैल तक चलेगी। इस दौरान 27 बैठकें आयोजित की जाएंगी। संसद का ये सत्र 66 दिनों का होगा। इसके अगले ही दिन देश का आम बजट वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण संसद में पेश करेंगी। संसद के शुरू होने वाले इस बजट सत्र की शुरूआत आर्थिक सर्वे से होगी।

दो चरणों में होगा सत्र

संसद का बजट सत्र दो चरणों में होगा। मार्च में दूसरे चरण की बैठक होगी। सूत्रों के अनुसार इस सत्र का दूसरा चरण नए संसद भवन में हो सकता है। नए संसद भवन का उद्घाटन फरवरी में पूरा होने की संभावना है। आपको बता दें कि बजट सत्र का पहला चरण 8-9 फरवरी को पूरा होता है। वहीं इस सत्र का दूसरा चरण मार्च के दूसरे हफ्ते से मई की शुरूआत तक होगा। सत्र की शुरूआत राष्ट्रपति मुर्मू के संबोधन से होगी।

पीएम मोदी ने अर्थशास्त्रियों के साथ की बैठक

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नीति आयोग में अर्थशास्त्रियों से साथ अहम बैठक की है। आपको बता दें कि इस बैठक में वित्तमंत्री निरमला सीतारमण में शामिल हुईं। पीएम मोदी ने भारत की अर्थव्यवस्था की भविष्य में चुनौतियों का आकलन किया।

खबरें और भी हैं...

PM मोदी ने क्रूज एमवी गंगा विलास को दिखाई हरी झंडी , कहा- 21वीं सदी का ये दशक, भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर के कायाकल्प का दशक है

calender
13 January 2023, 03:02 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो