मैं जो पर्चा बनाऊंगा वे आपका ही पर्चा निकलेगा...बागेश्वर धाम सरकार ने विरोधियों पर बोले हमला

बागेश्वर धाम वाले बाबा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भारत के मध्य प्रदेश राज्य के छतरपुर जिले में ग्राम गढ़ा में स्थित। प्रसिद्ध धार्मिक तीर्थ स्थल बागेश्वर धाम सरकार के प्रमुख और महाराजा हैं।

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

बागेश्वर धाम वाले बाबा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भारत के मध्य प्रदेश राज्य के छतरपुर जिले में ग्राम गढ़ा में स्थित। प्रसिद्ध धार्मिक तीर्थ स्थल बागेश्वर धाम सरकार के प्रमुख और महाराजा हैं। पंडित कृष्ण शास्त्री बागेश्वर वाले महाराज के नाम से प्रसिद्ध हैं। यहां एक भव्य मंदिर हनुमान बालाजी महराज के दर्शन होते है। यहीं इसी मंदिर पर पुजारी एवं महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री यहां लोगों की समस्याएं सुनते है और उनकी भगवान के सामने अर्जी लगायी जाती है। 

बागेश्वर धाम सरकार के नाम से मशहूर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनो लगातार तीन दिनों से विवाद से घिरे हुए है। उन पर कई गंभीर आरोप लग रहे है। आपको बता दे कि वे इन दिनों चमत्कारी शक्ती वाले दावों को लेकर विरोधियों के निशाने पर है। महाराष्ट्र के नागपुर में एक अंधश्रध्दा निर्मूलन समिति ने उन्हें चालू कैमरे चमत्कारी शक्ति दिखाने की चुनौती दी है। 

इस पर शास्त्री ने दावा किया है कि हमने ईश्वर की कृपा और सनातन धर्म के मंत्रों की शक्ति से कौशल हासिल किया है। उनका कहना है कि मैं पर्चा बनाउंगा और जो भी व्यक्ति अपनी परेशानी मन में लेकर आएंगा पर्चा उसी का निकलेगा साथ ही उन्होंने कहा कि वे जो अपने मन में पश्व लेकर आएंगा वही पश्न उसी पर्चे में लिखा रहेगा। मुझे अपने ईष्ट पर इतना भरोसा है।

जब शास्त्री से उनके भक्तों के भविष्य के बारे में लिखने वाली चिठ्ठी के बारे में पूछा गया तो उन्होने जवाब देते हुए कहा कि, मैंने अपने ईश्वर, हमारे गुरुओं की कृपा और सनातन धर्म के मंत्रो की शक्ति से कौशल हासिल किया है। सभी को इसका अनुभव करना चाहिए। यह सत्य सनातन धर्म की उद्घोषणा है।

बागेश्वर धाम वाले बाबा पंडित धीरेद्र शास्त्री ने कल रायपुर में लाइव डेमो दिया है। बागेश्वर महाराज ने कहा कि आज के बाद अब मैं किसी को सफाई नहीं दूंगा। अगर अंधविश्वासी कहा तो मैं वैसे लोगों को नंगा कर दूंगा। सोशल मीडिया पर ये वीडियों वायरल हो रहा है।

calender
21 January 2023, 12:24 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो