श्रीलंका के लिए भारत से रवाना हुए 40000 टन चावल

श्रीलंका को दिवालिया होने से बचाने के लिए कई देश अहम भूमिका निभा रहे हैं लेकिन इसमें भारत सबसे आगे हैं। भारत ने आज श्रीलंका के लिए 40000 टन चावल रवाना किए हैं।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

श्रीलंका को दिवालिया होने से बचाने के लिए कई देश अहम भूमिका निभा रहे हैं लेकिन इसमें भारत सबसे आगे हैं। भारत ने आज श्रीलंका के लिए 40000 टन चावल रवाना किए हैं। भारत का पड़ोसी देश श्रीलंका कुछ समय से आर्थिक संकट की मार झेल रहा हैं।

बता दें कि विदेशी मुद्रा भंडार (foreign currency) श्रीलंका में लगभग समाप्त हैं, साथ ही पड़ोसी देशों से लिए कर्ज की वजह से अब वह दिवालिया होने की कगार पर हैं। लेकिन श्रीलंका को इस संकट से उबारने के लिए कई देश आगे बढ़कर मदद कर रहे हैं। बता दें कि भारत श्रीलंका में आई भुखमरी को दूर करने के लिए सबसे अधिक भूमिका निभा रहा हैं। भारत की ओर से 40000 टन चावल सप्लाई किए गए हैं। इससे ये उम्मीद जताई जा रही हैं कि श्रीलंका को काफी हद तक राहत मिलेगी।

हालांकि श्रीलंका में इस वक्त महंगाई चरम पर है और गंभीर आर्थिक संकट के चलते वहां आपातकाल लगा दिया गया है।साथ ही ऐसे स्थिति में भारत ने श्रीलंका को एक अरब डॉलर की मदद भी की है। भारत श्रीलंका की मदद के लिए हर संभव कोशिश कर रहा हैं।

calender
02 April 2022, 04:45 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो