Tripura Election 2023: चुनावी रैली में अमित शाह बोले- वाम और कांग्रेस इलू इलू खेल रहे है

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। सभी पार्टियों चुनाव महौल को देखते हुए प्रचार प्रसार करना शुरू कर दिया है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार यानी आज दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। गृह मंत्री अमित शाह ने त्रिपुरा के सुंदरी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

Sagar Dwivedi

त्रिपुरा के चांदीपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संबोधित करते हुए कहा कि 'भाजपा सरकार ने आपको स्वास्थ्य बीमा देने का काम किया। सभी घरों में पीने का पानी पहुंचाया। गैस सिलेंडर पहुंचाया, शौचालय बनाने का काम किया और फ्री में अन्न देने का काम किया। अगर सबको सम्मान अधिकार देने का काम किया तो मोदी सरकार के नेतृत्व में माणिक साहा सरकार ने किया।'

अमित शाह ने कहा कि 'पिछले 5 वर्षों में, हमने इस क्षेत्र में शांति लाई है। अगले वर्ष, हम पीएम मोदी द्वारा दिए गए फार्मूले, HIRA का पालन करके त्रिपुरा को समृद्ध बनाएंगे। वाम और कांग्रेस का गठबंधन हो गया है। गठबंधन करते ही वाम ने ये स्वीकार कर लिया कि वे BJP से अकेले नहीं लड़ सकते। कांग्रेस की बात ही क्या करनी, जिन कम्युनिस्टों ने सैकड़ो कांग्रेसियों को मार दिया आज उन्हीं के साथ ये इलू इलू कर रहे हैं।'

अमित शाह ने कहा कि 'कांग्रेस और माकपा ने त्रिपुरा के लिए कुछ नहीं किया। भाजपा के शासन में त्रिपुरा में विकास हुआ। हमने सबके विकास के लिए काम किया। कांग्रेस और सीपीआई (एम) ने आदिवासियों के लिए कुछ नहीं किया और अब आदिवासियों के लिए वोट पाने के लिए उन्होंने एक आदिवासी सीएम चेहरे को चुना है।'

calender
12 February 2023, 02:00 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो