Tripura Exit Poll: क्या त्रिपुरा में वापसी करेगी बीजेपी? मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे माणिक साहा

आज त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ। सोमवार को त्रिपुरा विधानसभा सीटों पर 88 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। बता दें कि चुनाव के नतीजे दो मार्च को आएंगे। वहीं एग्जिट पोल के नजीजे के मुताबिक, त्रिपुरा में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने का अनुमान लगाया है।

Lalit Hudda
Edited By: Lalit Hudda

आज त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ। सोमवार को त्रिपुरा विधानसभा सीटों पर 88 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। बता दें कि चुनाव के नतीजे दो मार्च को आएंगे। वहीं एग्जिट पोल के नजीजे के मुताबिक, त्रिपुरा में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने का अनुमान लगाया है।

त्रिपुरा की सभी विधानसभा सीटों पर सर्वे किया गया है। इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, त्रिपुरा में बीजेपी वापसी करती दिख रही है। इस एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी को 36-45 सीटें मिलने का अनुमान है। टीएमपी (टिपरा मोथा) को 9-16 सीटें मिलने का संभावना है। इसके अलावा लेफ्ट को 6-11 सीटें मिल मिल सकती है।

टाइम्‍स नाउ ईटीजी के एग्जिट पोल के अनुसार, त्रिपुरा में बीजेपी को सबसे अधिक 45 प्रतिशत वोट मिलते दिख रहे है। लेफ्ट को 32 फीसदी वोट मिलने का अनुमान लगाया गया है। टिपरा को 20 फीसदी वोट मिलते दिख रहे है। जबकि जबकि को तीन प्रतिशत वोट मिलने की संभावना है।

बता दें कि 2018 के त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 60 विधानसभा सीटों में से 44 सीटों पर जीत दर्ज कर लेफ्ट को सत्ता से हटाया था। हालांकि, इस बार के चुनाव में पहली बार लेफ्ट और कांग्रेस भी एक साथ चुनाव लड़ रही है।

गौरतलब हो कि भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात, उत्तराखंड और कर्नाटक की तरह त्रिपुरा में भी मुख्यमंत्री का चेहरा बदला था। बीजेपी ने दो साल पहले ही बिप्लब देब सीएम पद से हटाया था और माणिक साहा को त्रिपुरा का मुख्यमंत्री बनाया था। माना जा रहा है कि माणिक साहा मुख्यमंत्री के रूप में जनता की पहली पसंद है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag