केंद्रीय रेल मंत्री का ऐलान, देशभर में दौड़ेगी वंदे मेट्रो ट्रेन

2024-25 तक वंदे मेट्रो ट्रेन देश में दौड़ने लगेगी। उन्होंने आगे कहा कि वंदे मेट्रो रेल शहरों में 50-60 किलोमीटर का सफर तय करेगी। इस वर्ष इस ट्रेन का प्रोडक्शन और डिजाइन का काम शुरू हो जाएगा।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

Vande Bharat Metro Train : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बुधवार को संसद मं केंद्रीय बजट संसद में पेश किया। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट है। वित्त मंत्री ने देश के आम बजट में बहुत क्षेत्रों को राहत दी है। इस बजट में मिडिल क्लास से लेकर हाई क्लास तक के लोगों को राहत दी गई है। बहुत सी चीजों में दाम में कमी की है। आम बजट में रेलवे के लिए 2.40 लाख करोड़ रुपये अलॉट किए गए हैं। जिससे रेलवे का विकास किया जा सके। बजट पेश होने के बाद केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बड़ी घोषणा की है।

वंदे मेट्रो ट्रेन की होगी शुरुआत

रेल मंत्री ने कहा कि भारत सरकार ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत की जोकि बहुत सफल रहा। आज देश के कई राज्यों में वंदे भारत ट्रेन अपनी सेवा दे रही है। अब वंदे भारत की सफलता को देखते हुए वंदे मेट्रो ट्रेन की शुरुआत की जाएगी। 2024-25 तक वंदे मेट्रो ट्रेन देश में दौड़ने लगेगी। उन्होंने आगे कहा कि वंदे मेट्रो रेल शहरों में 50-60 किलोमीटर का सफर तय करेगी। इस वर्ष इस ट्रेन का प्रोडक्शन और डिजाइन का काम शुरू हो जाएगा। जिसके बाद साल 2024 में इसे शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। आपको बता दें कि वंदे मेट्रो ट्रेन 125 से 130 किलोमीटर की स्पीड से चलेगी। इस ट्रेन का डिजाइन मुंबई सब-अर्बन की तर्ज पर किया जाएगा।

वंदे मेट्रो ट्रेन की खासियत

वंदे मेट्रो ट्रेन में आधुनिक ब्रेक सिस्टम, रेड सिग्नल ब्रेक करने से रोकने के लिए कवच सेफ्टी सिस्टम, ऑटोमेटिक डोर, फायर सेंसर, जीपीएस, एलईडी स्क्रीन उपलब्ध होगी। इस ट्रेन का इंजन पूरी तरह से हाइड्रोजन बेस्ड होगी। जिसके कारण प्रदूषण नहीं होगा। आपको बता दें कि वंदे मेट्रो ट्रेन 950 और 1960 में डिजाइन किए गए कई ट्रेनों को रिप्लेस करेगा। इस ट्रेन का किराया बहुत कम होगा। जिससे देश का गरीब और मिडिल क्लास के लोग भी सफर कर सकेंगे।

calender
02 February 2023, 10:36 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो