नागपुर से मुंबई जाने वाली इंडिगो फ्लाइट का आपातकालीन निकास के कवर हटाने की कोशिश करने लगा यात्रा, मुकदमा दर्ज

नागपुर से मुंबई जाने वाली फ्लाइट में एक यात्री ने कथित तौर पर लैंडिग से ठीक पहले आपातकालीन निकास गेट कवर खोलने की कोशिश की जिसके बाद फ्लाइट में अफरा- तफरी का माहौला बन गया।

calender

नागपुर से मुंबई जाने वाली फ्लाइट में एक यात्री ने कथित तौर पर लैंडिग से ठीक पहले आपातकालीन निकास गेट कवर खोलने की कोशिश की जिसके बाद फ्लाइट में अफरा- तफरी का माहौला बन गया। जिस समय यानी ने यह हरकत की विमान हवा में था और लैंडिंग के लिए आ रहा था। जानकारी के अनुसार आरोपी यात्री के खिलाफ आपातकालीन निकास से छेड़छाड़ के लिए प्राथमिक दर्ज की गई है।

इंडिगो से मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि नागपुर से मुंबई जाने वाली फ्लाइट में यात्रा कर रहे एक यात्री ने कथित तौर पर आपातकालीन निकास के कवर को हटाने की कोशिश की, जब विमान हवा में था और लैंडिंग के लिए आ रहा था। बोर्ड पर चालक दल ने कप्तान को सतर्क किया और यात्री को उचित चेतावनी दी गई। उक्त उड़ान के सुरक्षित संचालन पर कोई समझौता नहीं किया गया था। यात्री के खिलाफ आपातकालीन निकास से अनधिकृत छेड़छाड़ के लिए प्राथमिकी दर्ज की गई है क्योंकि विमान लैंडिंग की प्रक्रिया में था।

इंडिगो एयरलाइंस की प्रेस से मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि नागपुर से मुंबई जाने वाली फ्लाइट 6E 5274 पर सवार यात्री ने कथित तौर पर आपातकालीन गेट के कवर को हटाने की कोशिश की जबकि विमान हवा में और लैंडिग के लिए आ रहा था। इस उल्लंघन को मद्देनजर ऱखते हुए प्लेन पर मौजूद क्रू मेंबर्स ने कैप्टन को सतर्क किया और यात्री को उचित रूप से सावधान किया गया है।

इसको लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। यह मामला 24 जनवरी को बताया जा रहा है। फ्लाइट को 12: 35 बजे मुंबई में लैंड करना था। तभी फ्लाइट में लगे इंडिकेटर ने संकेत किया कि कोई यात्री आपातकाली डोर को खोलने की कोशिश कर रहा है।

First Updated : Sunday, 29 January 2023
Topics :